फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   farrukhabad news,traning,bahishkar,aanganbadi karykarta

138 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने प्रशिक्षण का बहिष्कार किया

Fri, 06 May 2022 12:06 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 06 May 2022 12:06 AM IST
विज्ञापन
farrukhabad news,traning,bahishkar,aanganbadi karykarta
कमालगंज ब्लाक कार्यालय में फाइलेरिया अभियान के प्रशिक्षण का बहिष्कार करतीं आंगनबाड़ी अध्यक्ष। - फोटो : FARRUKHABAD
कमालगंज। फाइलेरिया प्रशिक्षण का आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने बहिष्कार कर दिया। आरोप लगाया कि पिछले तीन बार के अभियानों का मानदेय स्वास्थ्य विभाग ने नहीं दिया। जब तक मानदेय का भुगतान नहीं होगा, तब तक वह प्रशिक्षण नहीं लेंगी। ब्लाक सामुदायिक कार्यक्रम प्रबंधक (बीपीसीएम) ने एक घंटे तक समझाया, लेकिन कोई भी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता प्रशिक्षण लेने के लिए तैयार नहीं हुईं।
विज्ञापन

ब्लाक क्षेत्र की 272 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं में से 138 फाइलेरिया अभियान का प्रशिक्षण लेने ब्लाक कार्यालय पहुंचीं। सीडीपीओ विमलेश चौधरी की मौजूदगी में बीपीसीएम ह्रदयेश कुमारी ने प्रशिक्षण देना शुरू किया। तभी शेखपुर की आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व आंगनबाड़ी संघ की ब्लाक अध्यक्ष हेमलता खड़ी हो गईं और आरोप लगाया कि विभाग कार्यकर्ताओं से काम तो ले लेता है, लेकिन मानदेय नहीं देता है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि पिछले तीन बार के फाइलेरिया अभियान का मानदेय अभी तक नहीं दिया गया। ट्रिपल-ए व मिशन इंद्रधनुष का मानदेय भी नहीं मिला। इस पर अन्य कार्यकर्ता भी खड़ी हो गईं। कहा कि मानदेय नहीं तो काम नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीपीसीएम ने सीएचसी के लेखाकार को फोन करके पैसा खातों में न भेजने पर नाराजगी जताई। बाद में दो दिन में खातों में पैसा पहुंचने का आश्वासन दिया और प्रशिक्षण लेने के लिए मनाने की कोशिश की, लेकिन आंगनबाड़ी कार्यकर्ता तैयार नहीं हुईं।

बीपीसीएम ने बताया कि 12 से 27 मई तक फाइलेरिया अभियान चलाना है। इसमें आशा व आंगनबाड़ी कार्यकर्ता घर-घर जाकर दो साल से ऊपर के लोगों को दवा खिलाएंगी। सीडीपीओ ने बताया कि ब्लाक सामुदायिक कार्यक्रम प्रबंधक ने दो दिन में भुगतान कराने का आश्वासन कार्यकर्ताओं को दिया है। इसके बाद ही प्रशिक्षण हो पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed