फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   farrukhabad news,sipahi,pati,shikayat,rajya mahila aayog

महिला बोली सिपाही पति को मुझसे नहीं पुरुषों से है लगाव

Fri, 06 May 2022 12:09 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 06 May 2022 12:09 AM IST
विज्ञापन
farrukhabad news,sipahi,pati,shikayat,rajya mahila aayog
फर्रुखाबाद। राज्य महिला आयोग की सदस्य से सिपाही की पत्नी ने गुहार लगाई है। महिला ने बताया कि पति के पुरुषों से संबंध हैं, इसलिए उससे लगाव नहीं रखता है। ससुरालीजन भी उत्पीड़न कर दहेज में कार की मांग कर रहे हैं। महिला ने पति व ससुरालीजनों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। महिला आयोग की सदस्य ने कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

फतेहगढ़ स्थित पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में राज्य महिला आयोग की सदस्य मिथलेश अग्रवाल ने महिला उत्पीड़न के मामलों की सुनवाई की। कमालगंज क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने शिकायत की कि उसकी दो वर्ष पूर्व कानपुर निवासी सिपाही के साथ शादी हुई थी। पिता ने दहेज भी दिया। अब ससुरालीजन कार की मांग कर उत्पीड़न कर रहे हैं।
विज्ञापन

वहीं, पति की रुचि पुरुषों में है, वह उससे लगाव नहीं रखता है। ससुराल के लोगों ने उसके जेवर अपने कब्जे में ले लिए हैं और उसे घर में रखने से मना कर दिया है। आयोग की सदस्य ने जिला प्रोबेशन अधिकारी अनिल चंद्र को कार्रवाई के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कायमगंज क्षेत्र के गांव लखनपुर निवासी पुष्पा पाल ने शिकायत की कि पति व ससुराल के लोगों ने मारपीट कर उसके जेवर छीन लिए। चार वर्षीय बेटी के साथ घर से निकाल दिया। कायमगंज कोतवाली में इसकी शिकायत की, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई।
शहर के मोहल्ला पलरिया निवासी महिला ने पति की मौत के बाद सास पर उत्पीड़न का आरोप लगाया। इस दौरान कुल आठ मामले आए। आयोग की सदस्य ने सभी मामलों में जांच के आदेश दिए हैं। नगर मजिस्ट्रेट दीपाली भार्गव, एसडीएम नरेंद्र सिंह, समाज कल्याण अधिकारी राजीव लोचन मिश्रा आदि मौजूद रहे।
गरीबी की ओर धकेलता है बाल विवाह, हौसले से आगे बढ़ें महिलाएं
कमालगंज। ब्लाक कार्यालय परिसर में गुरुवार को महिलाओं को जागरूक करने के लिए चौपाल लगी। मुख्य अतिथि राज्य महिला आयोग की सदस्य मिथलेश अग्रवाल ने कहा कि ग्रामीण महिलाएं हौसले के साथ आगे बढ़ें। छात्राओं ने बाल विवाह व भ्रूण हत्या के खिलाफ सामाजिक आंदोलन चलाने पर जोर दिया।

महिला आयोग की सदस्य ने कहा कि विधवा महिलाओं व गरीबों की सेवा सबसे बड़ा पुण्य है।
इसके लिए समाज के लोग भी आगे आएं। सरकार बहुत सी योजनाएं जरूरतमंदों के लिए चला रही है। फिरोज गांधी जनता इंटर कालेज की छात्रा अंजली, कल्पना, रितु, शाहिना परवीन, खुशबू आदि ने बाल विवाह, भ्रूण हत्या, बाल श्रम पर जमकर प्रहार किया। कहा कि हम लोग यदि संकल्प ले लें तो यह सामाजिक बुराइयां दूर हो सकती हैं। बीडीओ आलोक आर्य, सभासद हिना दवे, प्रोबेशन अधिकारी अनिल चंद्रा ने विचार रखे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed