फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   farrukhabad news,prabhari mantri,pachwork,sadak

खुली पोल: दूसरे दिन ही उखड़ गया पैचवर्क

Thu, 12 May 2022 11:54 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 12 May 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
farrukhabad news,prabhari mantri,pachwork,sadak
फर्रुखाबाद। एक किलोमीटर लंबे मार्ग का पैचवर्क दूसरे दिन ही उखड़ने लगा है। भाजपा नेता ने काम की गुणवत्ता पर सवाल उठाते हुए वीडियो व फोटो मुख्यमंत्री व लोक निर्माण मंत्री को ट्विट किए हैं और जांच की मांग की है। भाजपा नेता ने कहा है कि छह माह में दूसरी बार हुए पैचवर्क के नाम पर खानापूरी की गई है।
विज्ञापन

बरेली-इटावा हाईवे से गांव विजाधरपुर जाने वाली एक किलोमीटर लंबी सड़क कुछ वर्ष पूर्व बनी थी। सड़क पर जगह-जगह गड्डे हो गए थे। इसकी शिकायत पर छह माह पहले लोक निर्माण विभाग ने गड्ढे भरने का काम कराया था।
विज्ञापन

बिना सफाई के भरे गए इन गड्ढों से एक माह में ही गिट्टी उखड़ गईं। बाद में यह गड्ढे और बढ़ गए थे। लोक निर्माण मंत्री जितिन प्रसाद जिला मुख्यालय के पास स्थित ग्राम पंचायत विजाधरनपुर का निरीक्षण भी कर सकते हैं। इसके चलते लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों ने इस मार्ग का मंगलवार को मिट्टी हटाए बिना ही पैचवर्क करा दिया। यह पैचवर्क दूसरे दिन ही उखड़ने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे उसकी गिट्टी सड़क पर बिखरने लगी है। गांव के रहने वाले भाजपा फतेहगढ़ मंडल महामंत्री शिवम दुबे ने पैचवर्क का फोटो व वीडियो बनाकर ट्विटर पर अपलोड कर मुख्यमंत्री, लोक निर्माण मंत्री व सदर विधायक से शिकायत की है। उन्होंने विभाग के कराए गए काम की गुुणवत्ता पर सवाल उठाए हैं।

मंत्री का आगमन कैसे कार्यालय में बैठें
प्रभारी अधिशासी अभियंता ओम प्रकाश वर्मा ने बताया कि लोक निर्माण मंत्री जितिन प्रसाद आ रहे हैं। ऐसे में कार्यालय कैसे बैठ सकते हैं। गुुरुवार को सुबह से तैयारी में लगे हैं। सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त कराई जा रहीं हैं। पैचवर्क के लिए अभी शासन से स्वीकृृति नहीं मिली है। 30 मई तक स्वीकृति मिलने पर पैचवर्क का काम भी कराया जाएगा। विजाधरपुर की सड़क के पैचवर्क पर कितना धन खर्च हुआ। इसका वह जवाब नहीं दे सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed