फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   farrukhabad news

विद्युत निगम के भंडार गृह में 84 लाख के एलईडी बल्ब डंप

Fri, 25 Mar 2022 11:18 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 25 Mar 2022 11:18 PM IST
विज्ञापन
farrukhabad news
विद्युत निगम के भंडारगृह में रखे एलईडी बल्ब। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
फर्रुखाबाद। बिजली बचाओ एलईडी बल्ब लगाओ शुरू की गई योजना के तहत उपभोक्ताओं को सस्ते दाम मेें बेचने के लिए खरीदे गए एलईडी बल्ब भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गए हैं। विद्युत निगम के भंडार गृह में करीब 84 लाख रुपये के 1.12 लाख बल्ब डंप हैं। इनको बिकवाने की बजाए निगम के उच्चाधिकारियों ने दूसरी कंपनी से अनुबंध कर लिया। वे बल्ब खंड कार्यालय में बेचे जा रहे हैं।
विज्ञापन

बिजली की बचत करने के लिए हर उपभोक्ता अपने घर में एलईडी बल्ब लगाए इसके लिए वर्ष 2017 में सरकार के आदेश पर भोलेपुर स्थित खंड कार्यालय में स्टाल लगाकर रश्मि कंपनी के एलईडी बल्ब की बिक्री शुरू हुई थी। शुरुआत में 9 वॉट का एलईडी बल्ब 90 रुपये में दिया जाता था। तीन साल की उपभोक्ताओं को गारंटी मिलती थी। एक साल बाद 90 वाले यह बल्ब 75 रुपये में बिकने लगे। खंड कार्यालय में बाजार से सस्ते एलईडी बल्ब मिलने पर बिजली उपभोक्ता खरीदते थे। दो साल तक रश्मि कंपनी के एलईडी बल्ब खूब बिके, इसके बाद उच्च अफसरों ने उजाला कंपनी से अनुबंध कर लिया। इससे रश्मि कंपनी की एलईडी बल्ब निगम के भंडार गृह में पड़े रहे। उजाला कंपनी के एलईडी बल्ब एक साल तक बिकने के बाद अब नई कंपनी से उच्च अधिकारियों ने अनुबंध कर लिया। वे बल्ब खंड कार्यालय में अभी बिक रहे हैं। रश्मि कंपनी के बल्ब की बिक्री नहीं की गई। इससे निगम के भंडार गृह में 1.12 लाख नए एलईडी बल्ब गत्तों में भरे पड़े हैं। एक बल्ब की कीमत 75 रुपये के हिसाब से जोड़ी जाए तो 1.12 लाख एलईडी बल्ब की कीमत करीब 84 लाख हो रही है।
विज्ञापन

अधिकारी बोले
‘कुछ जगह भंडार गृह में रश्मि कंपनी की एलईडी बल्ब भरे हैं। इनको बिकवाने के लिए उच्च अधिकारियों से कोई दिशा निर्देश नहीं मिले हैं। यदि बिकवाने के निर्देश आते हैं तो उनकी बिक्री कराई जाएगी।’
विज्ञापन
विज्ञापन

-राकेश वार्ष्णेय, अधीक्षण अभियंता भंडार गृह विद्युत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed