फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   farrukhabad news

तालाबों के पास मिली गंदगी, पानी निकाल सफाई के निर्देश

Wed, 08 Sep 2021 06:44 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 08 Sep 2021 06:44 PM IST
विज्ञापन
farrukhabad news
प्राथमिक विद्यालय जहानगंज के पास बने तालाब का निरीक्षण करने के दौरान प्रधान स्वीकृति कटियार को ? - फोटो : FARRUKHABAD
जहानगंज। जिलाधिकारी को जहानगंज में तालाबों केे पास गंदगी मिली। गंदे पानी से होकर लोगों को निकलना पड़ रहा है। उन्होंने पंपिंग सेट लगाकर तालाबों से गंदा पानी निकलवाकर सफाई कराने के निर्देश दिए। बुखार प्रभावित मूसाखिरिया, कोरीखेड़ा व कोठी गांव का भी जायजा लिया। मरीजों ने बताया कि बंगाली व अन्य डॉक्टर से बुखार के इलाज में 10 हजार रुपये तक खर्च हो जाते हैं। इसपर डीएम ने कहा कि झोलाछाप डेंगू के नाम पर भय फैलाकर मरीजों को लूटते हैं। सीएमओ यहां डॉक्टरों की टीम भेजकर जांच कराने के बाद दवाइयां दिलाएंगे।
विज्ञापन

डीएम मानवेंद्र सिंह बुधवार को जहानगंज के उच्च प्राथमिक विद्यालय पहुंचे। गंदगी देख हेड मास्टर को सफाई कराने के निर्देश दिए। प्राथमिक विद्यालय के पास स्थित तालाब में चारों ओर गंदगी थी। गंदा पानी सड़क तक फैला था। लोग गंदे पानी से निकल रहे थे। उन्होंने ग्राम प्रधान स्वीकृति कटियार व उनके पिता प्रमोद कटियार से पंपिंग सेट लगाकर तालाब का पानी निकालकर सफाई कराने का निर्देश दिया। अन्य तालाबों का भी यही हाल मिला। कोठी गांव में डीएम ने मरीजों से बात की। गांव वालों ने कहा कि 100 मरीज अभी भी बुखार से पीड़ित हैं। अधिकांश लोग नर्सिंग होम में भर्ती हैं कुछ आर्थिक तंगी की वजह से झोलाछाप से इलाज कराने को मजबूर हैं।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने कोठी बाजार में बैठक कर सफाई के बारे में जागरूकता फैलाने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि निगरानी समिति को रोज रिपोर्ट भेजेगी, डॉक्टर की टीम गांव आकर जांच कर प्रतिदिन दवा देगी। जिलाधिकारी ने कहा कि डेंगू का हौआ दिखाकर झोलाछाप वसूली कर रहे हैं। प्रतिदिन एंटी लार्वा का छिड़काव कराने के निर्देश दिए। आबादी के बीच गोबर व घूरे के ढेर तत्काल हटवाने को कहा। घूरा खेत में डालने के निर्देश दिए। ऐसा नहीं करने पर एफआईआर कराने को कहा। डीपीआरओ व खंड विकास अधिकारी से सफाई की व्यवस्था सही कर रिपोर्ट उपलब्ध कराने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉक्टरों की लापरवाही, नहीं भर्ती होते मरीज
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जहानगंज का भी डीएम ने निरीक्षण किया। अस्पताल में महीनों से कोई मरीज भर्ती नहीं किए जाने की लापरवाही सामने आई। डॉक्टर विशिष्ट कटियार की क्लास लगाई। खंड विकास अधिकारी राजेश बघेल को सफाई कर्मियों की टीम लगाकर स्वास्थ्य केंद्र की सफाई के आदेश दिए। सचिव विवेक कुमार भी रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed