{"_id":"5f9d9bb78ebc3eefba4131b2","slug":"farrukhabad-news-farrukhabad-news-knp591679841","type":"story","status":"publish","title_hn":"अध्यक्ष की मनमानी से सत्यापन नहीं, सहकारी समिति सील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अध्यक्ष की मनमानी से सत्यापन नहीं, सहकारी समिति सील
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। बढ़पुर ब्लाक की किसान सेवा सहकारी समिति नेकपुर कलां के अध्यक्ष की मनमानी से वित्तीय वर्ष का सत्यापन नहीं हो सका है। समिति से किसानों को खाद व ऋण की सुविधा भी न मिलनेेे की शिकायत पर एआर कोआपरेटिव ने शनिवार को समिति सील करा दी है।
किसान सेवा सहकारी समिति लिमिटेड नेकपुर कलां का वित्तीय वर्ष की पहली छमाही अप्रैल से सितंबर तक का अभी सत्यापन नहीं हो सका है। अक्सर समिति बंद रहने से किसानों को खाद व ऋण की सुविधा भी नहीं मिल पा रही है। इसकी शिकायत पर सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक सहकारिता ने समिति सील करने के आदेश दिए।
इस पर अपर जिला सहकारी अधिकारी विनोद कुमार कटियार ने एडीओ गोविंद नारायण यादव, विक्रेता राजेंद्र सिंह व स्थानीय निवासी चंद्रशेखर, रामआसरे कटियार व रोहित कुमार की मौजूदगी में समति की एक गोदाम, दो कार्यालयों व दो दुकानों में ताले लगाकर सील कर दिए।
विज्ञापन
उन्होंने कार्रवाई के बाद सभी तालों की चाबी विक्रेता राजेंद्र सिंह को सौंप दी। निर्देश दिए कि सील तोड़े जाने या तालों से छेड़छाड़ होने पर तत्काल पुलिस को सूचना दें। एआर कोआपरेटिव विजय कुमार अग्रवाल ने बताया कि समिति के अध्यक्ष ने सचिव को कार्यभार ही नहीं ग्रहण कराया। सत्यापन को अभिलेख भी नहीं दिए गए।
समिति से किसानों को खाद व ऋण सुविधा न मिलने की शिकायतें आने पर समिति को सील करा दिया है। वह जांच रिपोर्ट व सील कार्रवाई की पत्रावली जिलाधिकारी को सौंपेंगे। उन्होंने बताया कि समिति अध्यक्ष की मनमानी से किसानों को हक नहीं मिल पा रहा है। जिलाधिकारी के निर्देशानुसार अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।