फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   farrukhabad

उद्यमियों को सुलभ सेवाएं देने में जिला मंडल में टॉप

Sun, 01 Nov 2020 10:42 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 01 Nov 2020 10:42 PM IST
विज्ञापन
farrukhabad
फर्रुखाबाद। कारोबारी सहूलियतों (ईज आफ डूइंग बिजनेस) संबंधी कार्रवाई में सितंबर की रैंकिंग सूची में फर्रुखाबाद कानपुर मंडल में टॉप पर है। वहीं जिले ने प्रदेश में पांचवीं रैंक हासिल की है। मंडल के अन्य जिले टॉप-10 सूची में भी नाम दर्ज नहीं करा सके।
विज्ञापन

उद्यमियों को विभागों के चक्कर न लगाने पड़ें, इसके लिए सरकार ने सिंगल विंडो स्कीम के तहत निवेश मित्र पोर्टल चलाया है। पोर्टल पर 70 विभागों की 126 सेवाएं ऑनलाइन की गई हैं। कारोबारी किसी भी विभाग से संबंधित एनओसी या अन्य सेवाओं के लिए पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन करते हैं।
विज्ञापन

सभी विभागों का आवेदन निस्तारण का समय निर्धारित है। डीएम मानवेंद्र सिंह की सख्ती के चलते संबंधित विभाग आवेदनों का निस्तारण समय से कर रहे हैं। शासन स्तर पर की गई समीक्षा में ऑनलाइन आवेदनों का 15 दिन में निस्तारण, शिकायतों का निराकरण और निवेश मित्र पोर्टल पर उपयोगकर्ताओं की संतुष्टि के आधार पर जनपदों की रैंकिंग की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनमें 2000 से अधिक आवेदन वाले जिले श्रेणी ए और 2000 से कम आवेदन वाले जनपद श्रेणी बी में रखे गए। जिला उद्योग केंद्र के सहायक प्रबंधक मो.आकिफ ने बताया कि जिले के 900 आवेदनों में सभी का समय से निस्तारण हुआ। इससे बी श्रेणी में रखे गए फर्रुखाबाद ने उद्यमियों को सुलभ सेवाएं देने में कानपुर मंडल में पहला स्थान हासिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed