{"_id":"5eab0c948ebc3e90896a18c8","slug":"farrukhabad-farrukhabad-news-knp55784063","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले का युवक निकला कोरोना पाजिटिव, अलीगंज में भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले का युवक निकला कोरोना पाजिटिव, अलीगंज में भर्ती
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। कोरोना संक्रमित जनपदों से घिरे फर्रुखाबाद का एक और युवक कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। वह दिल्ली से आकर अपनी बहन के घर एटा जिले के अलीगंज में रुक गया था। युवक के घर न पहुंचने से जिला फिर कोरोना संक्रमण से अछूता रह गया।
शमसाबाद के गांव नगला डाल निवासी युवक दिल्ली में नौकरी करता है। वह 25 अप्रैल को एटा के थाना अलीगंज के गांव नगला नावर स्थित बहन के घर चला गया। दिल्ली से युवक के आने की जानकारी स्वास्थ्य विभाग को दी गई। 26 अप्रैल को उसे स्थानीय डिग्री कालेज में क्वारंटीन कर दिया गया। उसकी जांच कराई गई तो युवक कोरोना पॉजिटिव निकला।
युवक को अलीगंज में ही बनाए गए एल-1 अस्पताल सीएचसी बागवाला में भर्ती कराया दिया गया। युवक की बहन के परिजनों को घर में क्वारंटीन करने के बाद जिले के अधिकारियों को सूचना दी गई। गुरुवार को ग्राम पंचायत भिड़ौर की प्रधान जय देवी के पति फेरू सिंह व सचिव नौशाद गांव पहुंचे और ग्रामीणों व परिजनों से जानकारी ली। बताया गया कि युवक गांव आया ही नहीं।
विज्ञापन
इससे पूर्व मोहम्मदाबाद के गांव गुरऊशादीनगर निवासी आगरा के पारस अस्पताल का कंपाउंडर कोरोना पाजिटिव निकला था। वह मथुरा में भर्ती है। वहीं हरियाणा से लाया जा रहा मेरापुर के गिलौंदा निवासी कोरोना पॉजिटिव युवक भी मथुरा में भर्ती है। कोरोना वायरस नियंत्रण नोडल अधिकारी डॉ. राजीव शाक्य ने कहा कि युवक या उसकी बहन के घर से किसी का आना-जाना हुआ तो परिजनों की भी जांच कराई जाएगी।