{"_id":"60aab67ea08fb33bce170964","slug":"farrukhabad-deteriorated-condition-at-adj-s-residence-declared-dead-in-lohia-posted-in-ftc-court-in-2019","type":"story","status":"publish","title_hn":"फर्रूखाबाद: एडीजे की आवास पर बिगड़ी हालत, लोहिया में मृत घोषित, 2019 में एफटीसी कोर्ट में हुए थे तैनात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फर्रूखाबाद: एडीजे की आवास पर बिगड़ी हालत, लोहिया में मृत घोषित, 2019 में एफटीसी कोर्ट में हुए थे तैनात
Mon, 24 May 2021 01:39 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Mon, 24 May 2021 01:39 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
फर्रुखाबाद एफटीसी कोर्ट में तैनात अपर जिला जज गौरव चौधरी की रविवार को सरकारी आवास पर तबीयत बिगड़ने के बाद मौत हो गई। रात में डॉक्टरों के पैनल ने पोस्टमार्टम किया।
न्यू मंडी मुजफ्फरनगर निवासी अपर जिला जज गौरव चौधरी (46) की फर्रुखाबाद जिले में वर्ष 2019 में एफटीसी कोर्ट में तैनाती हुई थी। वह जजेज कालोनी फतेहगढ़ में सरकारी आवास में परिवार के साथ रहते थे।
रविवार शाम उनकी अचानक तबीयत बिगड़ी। जिस पर एंबुलेंस से उन्हें लोहिया अस्पताल लाया गया। जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।
विज्ञापन
रात में डॉ. सोमेश अग्निहोत्री व डॉ. सुमित शाक्य के पैनल ने पोस्टमार्टम शुरू किया। खबर लिखे जाने तक पोस्टमार्टम चल रहा था। सूचना पर अस्पताल में तमाम प्रशासनिक व पुलिस अधिकारी भी पहुंच गए।