{"_id":"5e29a6ea8ebc3e4af74d1a9d","slug":"farrukhabad-crime-farrukhabad-news-knp540145572","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुकानदार के भाई को पीटकर 25 हजार लूटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुकानदार के भाई को पीटकर 25 हजार लूटे
विज्ञापन
लूट की घटना के संबंध में छात्र से जानकारी करती पुलिस। संवाद न्यूज एजेंसी
- फोटो : FARRUKHABAD
फर्रुखाबाद। मेला रामनगरिया में दुकान लगाए दुकानदार के भाई से बदमाशों ने मारपीट कर 25 हजार रुपये लूट लिए। जब दुुकानदार के भाई ने कुछ दूरी पर तैनात पुलिस कर्मियों को घटना की जानकारी दी, तब उन्होेंने बदमाशों की तलाश शुरू की पर तब तक बदमाश भाग चुके थे।
शहर कोतवाली क्षेत्र में पांचाल घाट पर मेला रामनगरिया लगा है। इसमें जनपद बरेली थाना फरीदपुर निवासी रिजवान कंगन की दुकान लगाए हैं। उन्होंने माल मंगवाने के लिए अपने घर से 25 हजार रुपये मंगाए थे। उनका चचेरा भाई अफजल घर से रुपये लेकर बस से आ रहा था। वह पांचाल घाट पुल से कुछ दूरी पर बस से उतर गया। इसके बाद वहां वह नीचे खांदी में उतर कर लघुशंका करने लगा, तभी चार लोगों ने उसे पकड़ लिया और मारपीट कर उसे घायल कर दिया। उसके बैग व जेब में रखे 25 हजार रुपये लूट लिए।
सभी चारों बदमाश वन चेतना केंद्र की ओर भाग गए। अफजल ने कुछ दूरी पर पुल के पास तैनात पुलिस कर्मियों से मामले की शिकायत की। इस पर पुलिस मामले की छानबीन में जुट गए पर कोई बदमाश हाथ नहीं आया। जानकारी मिलने पर मेला थाने से दरोगा वहां पहुंच गए। उन्होंने अफजल से पूछताछ की। उसके हाथ में धारदार हथियार की चोट थी। दरोगा को अफजल ने बताया कि बदमाशों ने ब्लेड मार कर उसे घायल कर दिया है। अफजल कक्षा 11 का छात्र है। दरोगा अफजल को मेला के थाने में बुला ले गए। दरोगा संदीप कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।