फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   farrukhabad crime

किशोर ने बालक से कुकर्म, शिकायत पर मां को धमकी

Wed, 22 Jan 2020 11:39 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jan 2020 11:39 PM IST
विज्ञापन
farrukhabad crime
राजेपुर। एक किशोर ने छह वर्षीय बालक से कुकर्म किया। बच्चे के जानकारी देने पर मां किशोर के घर शिकायत करने गई। वहां किशोर के पिता व चाचा ने गालीगलौज कर जान से मारने की धमकी दी। मां ने किशोर, उसके पिता व चाचा पर मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने बच्चे को मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र निवासी ग्रामीण दिल्ली में प्राइवेट कंपनी में काम करता है। उसका छह वर्षीय पुत्र मां के साथ गांव में घर पर रहता है। मंगलवार शाम को बच्चा घर के दरवाजे पर खेल रहा था। तभी गांव का एक किशोर उसे अपने घर बुुुला ले गया। वहां उसके साथ कुकर्म किया। कुछ देर बाद बच्चा घर पहुंचा।
विज्ञापन

मां को घटना की जानकारी दी। बच्चे की मां किशोर के घर शिकायत करने पहुंची तो आरोपी के पिता व चाचा ने गाली देकर भगा दिया। पुलिस से शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी। बुधवार दोपहर को उसने थाने पहुंच कर तीनों आरोपियों पर रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने बालक को मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया। पुलिस ने किशोर को हिरासत में ले लिया है। थानाध्यक्ष जयंति प्रसाद गंगवार ने बताया कि किशोर के पिता व चाचा पर धमकी देने का आरोप है। उन्हें भी जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed