फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Farrukhabad: Board's seal on budget of 19 crores in the municipality

फर्रुखाबादः पालिका में 19 करोड़ के बजट पर लगी बोर्ड की मुहर

Tue, 14 Jul 2020 11:06 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jul 2020 11:06 PM IST
विज्ञापन
Farrukhabad: Board's seal on budget of 19 crores in the municipality
बोर्ड की बैठक में मौजूद अध्यक्ष, ईओ व सभासद। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कायमगंज। नगरपालिका में मंगलवार को हुई बोर्ड की बैठक में 19 करोड़ों रुपये के विकास के बजट को मंजूरी मिल गई। बोर्ड से पास हुए प्रस्तावों से नगर की दशा सुधारी जाएगी। नगर में व्यापक स्तर पर विकास कार्य कराए जाएंगे।
नगरपालिका सभा कक्ष में चेयरमैन सुनील चक की अध्यक्षता में बोर्ड की बैठक हुई। इसमें 19 करोड़ 17 लाख 14 हजार 700 की आय और इतनी ही रकम के व्यय पर चर्चा की गई। बोर्ड के सभी सदस्यों ने विभिन्न प्रस्तावों पर मुहर लगा दी। इसमें प्रमुख रूप से पार्क निर्माण व सुंदरीकरण, कान्हा पशु आश्रय योजना के तहत गोशाला की स्थापना, प्रकाश व्यवस्था, पेयजल व्यवस्था, नाला सफाई एवं नाला निर्माण, जरूरत पर आउटसोर्सिंग से कर्मचारियों को रखने का प्रस्ताव भी पास हुआ। साथ ही पिछले वर्ष का आय व्यय का ब्योरा सभासदों को उपलब्ध कराया गया।
विज्ञापन

सभासद मसूद व सचिन यादव ने अपने वार्ड में कुछ पोल पर लाइट न जलने की बात कही इस पर अध्यक्ष ने उन्हें दुरुस्त कराने को कहा। इसके अलावा कुछ अन्य सभासदों ने अपने क्षेत्र की बात रखी। अंत में चेयर मैन की मां का मंगलवार दोपहर अचानक निधन हो जाने से सभी सभासदों ने शोक संवेदना व्यक्त की। पूजा शुक्ला, रूबी, लक्ष्मी, रेखा कौशल, बेबी, आमिर खां, आसिफ मंसूरी, रामप्रकाश, सत्यपाल लोधी, नामित सभासद आदेश अग्निहोत्री आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed