{"_id":"5f9d9ba38ebc3e9bc7344f2b","slug":"farrukabad-news-farrukhabad-news-knp591680630","type":"story","status":"publish","title_hn":"एआरटीओ कार्यालय में आए ग्रेटर नोएडा के बस मालिक लापता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एआरटीओ कार्यालय में आए ग्रेटर नोएडा के बस मालिक लापता
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। दो दिन पहले एआरटीओ कार्यालय आया ग्रेटर नोएडा निवासी बस मालिक लापता हो गया। शनिवार को पुत्र ने पिता की गुमशुदगी दर्ज कराई है।
फतेहगढ़ कोतवाली मेंजनपद गौतमबुद्ध नगर के एडब्ल्यूएचडी सोसाइटी ग्रेटर नोएडा निवासी मोहित गुप्ता ने शनिवार को पिता शशिकांत गुप्ता (62) की गुमशुदगी दर्ज कराई है।
इसमें बताया कि 27 अक्तूबर को सुबह 6 बजे पिता अपने आवास से फर्रुखाबाद एआरटीओ कार्यालय जाने के लिए निकले थे। दोपहर 12.30 बजे एआरटीओ कार्यालय के बाहर शिवम शुक्ला से बस की एनओसी व उसके ट्रांसफर के संबंध में बात कर प्रपत्र जुटाने को कुछ कागज उसे दे दिए।
वहां से वे झांसी चले गए। वहां से 29 अक्तूबर को फिर से एआरटीओ कार्यालय आए और काम निपटाने के बाद रात आठ बजे रेलवे स्टेशन के बाहर लगे एटीएम से पांच हजार रुपये निकालने के बाद घर के लिए रवाना हो गए। इस दौरान वे परिवार के लोगों से बात करते रहे।
विज्ञापन
इसके बाद उनका मोबाइल बंद हो गया। कोतवाल जय प्रकाश पाल ने बताया कि बस मालिक की गुमशुदगी दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी गई है।