{"_id":"5ec6b5d08ebc3e9037301314","slug":"farrukabad-farrukhabad-news-knp561345944","type":"story","status":"publish","title_hn":"कायमगंज में दुकानें खोलने का समय दो घंटे बढ़ा, मिली राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कायमगंज में दुकानें खोलने का समय दो घंटे बढ़ा, मिली राहत
विज्ञापन
भोलेपुर में विद्युत खंड कार्यालय के नए भवन का गिरने लगा प्लास्टर। संवाद
- फोटो : FARRUKHABAD
कायमगंज। एसडीएम अमित आसेरी ने गुरुवार को व्यापारी नेताओं व जनप्रतिनिधियों संग बैठक कर दुकानें खोलने का समय सुबह 12 की बजाय 10 बजे से कर दिया है। वहीं एक-एक दिन भी बढ़ाया गया है। सब्जी मंडी के समय में भी बदलाव किया गया है। इससे व्यापारी नेता तहसील सभागार से संतुष्ट नजर आए।
बैठक में विधायक अमर सिंह खटिक, सीओ राजवीर सिंह गौर चेयरमैन सुनील चक, ईओ सीमा तोमर शामिल हुईं। किराना, मिठाई, आइसक्रीम कोल्ड ड्रिंक, बेकरी, पान की दुकान, आटा चक्की स्पेलर, अंडा, दूध, ब्रेड की दुकानें, बारदाना, मोमिया, तिरपाल स्टोर, बीज भंडार, कृषि यंत्रों के स्पेयर पार्ट्स, बाइक की मिस्त्री की दुकानें अब सोमवार से शनिवार तक सुबह 10 से 5 तक खुलेंगीं। पहले ये दुकानें 12 बजे से खोलने के आदेश थे। सैलून रविवार, बुधवार, शुक्रवार 7 बजे से 5 बजे तक खुलेंगे। सर्राफ, लोहा बर्तन, हार्डवेयर, जनरल स्टोर, स्टेशनरी, चूड़ी, पूजा सामग्री, बैग व अटैची शॉप, ऑटो पार्ट्स व लकड़ी के कार्य की दुकानें, फर्नीचर, फोटोग्राफर, ब्यूटी पार्लर, प्रतिष्ठानों के ऑफिस सोमवार, बुधवार, शुक्रवार को 10 से 5 तक खुलेंगे।
कपड़ा, रेडीमेड कपड़ा, इलेक्ट्रिक व इलेक्ट्रॉनिक्स, घड़ी चश्मा, मोबाइल, पेंट्स स्टोर, सभी प्रकार की रिपेयरिंग, शू स्टोर, साइकिल स्टोर, टेलर, ड्राई क्लीनर, प्लंबर, गिफ्ट सेंटर, दोना पत्तल की दुकानें मंगलवार, गुरुवार, शनिवार को 10 से 5 तक खुलेंगीं। ऑटो मोबाइल सोमवार, मंगलवार, बुधवार, शुक्रवार को खुलेंगीं। थोक सब्जी मंडी सुबह 5 बजे से सुबह 9 बजे तक खुलेंगीं। रविवार को सैलून छोड़कर पूर्ण बंदी रहेगी। दुकान के बाहर गोले बने होना जरूरी है। सभी दुकानदार मास्क, सैनिटाइजर, ग्लब्स का इस्तेमाल करेंगे। दुकानों पर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना होगा। व्यापारी नेता संजय गुप्ता, उमेश गुप्ता, अमित सेठ, कमलेश भारद्वाज, जितेंद्र रस्तोगी आदि मौजूद रहे।