फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   farrukabad dm

26 सेवानिवृत्त कर्मचारी और दस मेधावियों को किया गया सम्मानित

Sun, 01 Nov 2020 10:42 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 01 Nov 2020 10:42 PM IST
विज्ञापन
farrukabad dm
माध्यमिक शिक्षक संघ के पदाधिकारियों के साथ खड़े पुरस्कृत मेधावी छात्र-छात्राएं। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
फर्रुखाबाद। यूपी एजूकेशनल मिनिस्ट्रियल एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने भारतीय पाठशाला में बैठक कर शिक्षक व कर्मचारियों की समस्याओं पर चर्चा की। इस दौरान संगठन ने 26 सेवानिवृत्त कर्मचारी और दस मेधावियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

प्रदेश अध्यक्ष राजेश निराला ने कहा कि स्नातक विधान परिषद सदस्यों के चुनाव में प्रदेश भर के स्नातक शिक्षणेतर कर्मचारी मतदाता अहम भूमिका निभाएंगे। वित्त विहीन विद्यालयों में कार्यरत शिक्षणेत्तर कर्मचारियों को दस हजार रुपये प्रतिमाह मानदेय दिलाए जाने को सामूहिक संघर्ष किया जाएगा।
विज्ञापन

संरक्षक डा. ओमप्रकाश पांडेय ने कहा कि पुरानी पेंशन बहाली, चतुर्थश्रेणी कर्मचारियों की नियुक्तियों पर लगी रोक हटाने और सेवानिवृत्त शिक्षणेत्तर कर्मचारियों को तीन सौ दिन का अवकाश नगदीकरण दिए जाने के संबंध में शासन स्तर पर वार्ता हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सरकार इस पर जल्द निर्णय लेगी। प्रदेश संयोजक राजेंद्र प्रकाश जौहरी ने महंगाई भत्ता जारी करने की मांग की है। मेधावी छात्र ऋषभ कुमार, दिव्यांशी सक्सेना, उदय झा, शगुन मिश्रा, गौरी सिंह समेत अन्य को सम्मानित किया गया।
उमेशचंद्र शर्मा, जागेश्वर प्रसाद राजपूत, देवेंद्र सिंह, गणेश शंकर तिवारी, कृष्णजीत सिंह, विजयसिंह यादव, कृष्ण कुमार बाजपई समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed