फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Farmer leaders got angry over high fees and looting of books

Farrukhabad News: महंगी फीस और किताबों की लूट पर भड़के किसान नेता

Wed, 23 Apr 2025 11:46 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद Updated Wed, 23 Apr 2025 11:46 PM IST
विज्ञापन
Farmer leaders got angry over high fees and looting of books
तहसील में एसडीएम को ज्ञापन देते किसान नेता। - फोटो : तहसील में एसडीएम को ज्ञापन देते किसान नेता।
कायमगंज। क्षेत्र के निजी स्कूलों की मनमानी फीस और महंगी किताबों के खिलाफ भारतीय किसान यूनियन (लोकशक्ति) ने बुधवार को जोरदार प्रदर्शन किया। किसान नेता ने तहसील पहुंचकर एसडीएम रविंद्र कुमार को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन




किसान नेताओं ने कहा कि नगर व आसपास के कई निजी स्कूल अभिभावकों पर महंगी फीस और स्कूल से ही किताबें व यूनिफॉर्म खरीदने का दबाव बना रहे हैं। इससे अभिभावकों पर आर्थिक बोझ बढ़ता जा रहा है। एसडीएम ने स्कूलों की सूची उपलब्ध कराने को कहा। इस पर किसान नेताओं ने कहा कि अगली बार ऐसे सभी स्कूलों की नाम सहित सूची सौंपी जाएगी।
विज्ञापन




बताया कि आवारा पशु सड़कों पर घूम रहे हैं। जिससे हादसे हो रहे हैं और खेतों की फसलें भी बर्बाद हो रही हैं। वहीं, गांव खुड़ना खार के कब्रिस्तान की भूमि खतौनी में बंजर दर्ज है, जबकि वर्षों से वहां मुर्दे दफन किए जा रहे हैं। इसे दुरुस्त कराए जाने की मांग की गई। पुल गालिब से लेकर सीएचसी और जामा मस्जिद तक सड़कों पर रोजाना जाम की स्थिति बनी रहती है। ट्रैफिक सुधार की दिशा में कोई कार्रवाई नहीं हो रही।
विज्ञापन
विज्ञापन



गांव नगला थला निवासी चंद्रपाल ने क्षेत्रीय लेखपाल पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि दबंगों से जमीन का कब्जा छुड़ाने के नाम पर एक लाख रुपये ले लिए, लेकिन न कब्जा छुड़ाया गया और न ही पैसा वापस किया गया। मामले की जांच कर कार्रवाई की मांग की गई।किसान नेताओं ने कहा कि उक्त समस्याओं पर कोई कार्रवाई न हुई तो रणनीति के तहत धरना प्रदर्शन किया जाएगा।

इस दौरान कानपुर मंडल उपाध्यक्ष रागिब हुसैन खान, अल्पसंख्यक जिलाध्यक्ष कायम खान, सुरजीत पाल, वारिश अली, फाजिल, खुशहाल मियां, आकाश पाल, मुनेश श्रीवास्तव, फैजाब खान, शिवम चतुर्वेदी, राहिल खान, आसिफ, अजहर, अरविंद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed