फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Faith overshadowed cold , determined to meet everyone Kalpwas

सर्दी पर भारी पड़ रही आस्था, हर कोई कल्पवास पूरा करने को दृढ़

Sat, 10 Jan 2015 11:18 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद Updated Sat, 10 Jan 2015 11:18 PM IST
विज्ञापन
Faith overshadowed cold , determined to meet everyone Kalpwas
धर्म और आध्यात्म नगरी रामनगरिया में सर्दी आस्था के आगे पराजित हो रही है।
विज्ञापन
भोर में गंगा पूजन के बाद स्नान से दिन की शुरुआत कर कल्पवासी पूरे दिन पूजन, भजन, मनन और आध्यात्मिक चर्चाओं में रमे रहते हैं। मेले में आने वालाें की तादाद में भी इजाफा हो रहा है।

सर्दी से मरीजाें की संख्या बढ़ रही है लेकिन किसी का भी कल्पवास बीच में छोड़ने का इरादा नहीं है। राम नगरिया में साधु संतों के पहनावे , आराधना व पूजा पद्धतियाें के भले ही अलग-अलग ढंग हाें लेकिन इनके भाव में मोक्ष के साथ ही सभी के सुखी रहने, सभी  के निरोगी रहने, सभी के कल्याण की कामनाएं समाई हुई हुई हैं। मेला  सचिव सदर एसडीएम सदर सुनील वर्मा ने शनिवार को मेला में पहुंच कर तैयारियाें का जायजा लिया।

विकास प्रदर्शनी 18 से
राम नगरिया में 18 जनवरी से विकास प्रदर्शनी शुरू होगी। इसमें 40 विभाग स्टाल लगाएंगे। इन पर विभाग योजनाओं की जानकारी देंगे। मेला में स्टाल तैयार करने का काम अंतिम चरण में है। डीडीओ प्रह्लाद सिंह ने बताया कि स्टालाें के लिए विभागाें को सूचना दे दी गई है।

सांस्कृतिक कार्यक्रमाें में दिखेंगी लोक कलाएं
मेला में 17 जनवरी से सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शुरुआत होगी। रात के आयोजनाें में लोक कलाआें की छटा बिखरेगी। रासलीला, आल्हा गायन, लावनी, भोजपुरी लोक गीताें के आयोजन हाेंगे। सुंदरकांड पाठ, जादू, काव्य समारोह व मानस सम्मेलन भी होगा।

498 मरीजाें ने ली दवाई
गलन और शीत लहरी का असर मेले में साफ दिखाई दे रहा है। शनिवार को दोपहर बाद चार बजे तक तीनाें अस्थायी अस्पतालाें में 498 मरीजाें ने दवाई ली थी। होम्योपैथी अस्पताल की ओपीडी 155, आयुर्वेदिक अस्पताल की ओपीडी 175 व ऐलोपैथिक अस्पताल की ओपीडी 168 रही। होम्योपैथिक चिकित्सक डा. एमपी सिंह ने बताया कि इस समय सर्दी, जुकाम, पेट दर्र्द व खांसी के मरीज ज्यादा आ रहे हैं।

सिल बट्टा व चक्की से गुजर मुश्किल
मेले में सिलबट्टा व चक्की के पाट बेंचने वालाें ने भी दुकानें लगाई हैं। सिल बट्टा के रेट 150 रुपये व चक्की के पाटाें की कीमत 200 रु पया पीस है। दुकानदार भइयालाल का कहना है कि हर साल बिक्री घट रही है। यही रहा तो अगले साल के नया काम तलाश लेंगे। इन आइटमाें के खरीददार शहर में बेहद कम हैं। अब देहाताें में भी इनकी बिक्री घटने लगी है। मिक्सी घर-घर पहुंच रही हैं।

दुकानदाराें को रौनक का इंतजार
मेला के उद्घाटन केे पांच दिन बाद भी अभी रौनक नहीं चढ़ी है। नीमसार से देवी-देवताआें की मूर्तियाें की ब्रिकी करने आए शिव कुमार ने कहा कि मेला के गुलजार होने में अभी सप्ताह भर का समय लग सकता है। अभी मंदी नजर आ रही है। मनोरंजन इलाके में झूले चालू हैं। यहां भी खास गहमागहमी नहीं बन पाई है।

मेला सचिव ने लिया जायजा
मेला सचिव सदर एसडीएम सुनील वर्मा ने मेेला का जायजा लिया। उन्हाेंने आवंटित दुकानाें के तय जगह पर ही लगाने की जानकारी की। इसके अलावा दुकानदाराें को पॉलीथिन में सामग्री बिक्री न करने की हिदायत दी। प्रशासनिक इलाके का रास्ता सही कराने के निर्देश दिए।

इसके बाद रास्ता सही करने का काम शुरू हुआ। रास्ते पर पानी का छिड़काव करवाया गया। उन्हाेंने प्रदर्शनी इलाके व सांस्कृतिक पांडाल का काम जल्द पूरा  करने के निर्देश दिए। इस दौरान मेला प्रभारी संदीप दीक्षित व सोताबहादुरपुर के प्रधान जमील आदि मौजूद रहे।

आधार कार्ड कैंप में भीड़
मेला सचिव के कार्यालय में आधार कार्ड शिविर शुरू कर दिया गया है। शनिवार को यहां साधु व कल्पवासियाें की आधार कार्ड बनवाने के लिए भीड़ उमड़ी। आसपास के गांव के लोग भी यहां आधार कार्ड बनवाने पहुचे।

ईश्वर प्रेम में दुर्गुण त्यागें
सत्य स्वरूप ब्रह्मचारी आश्रम में श्रीमद्भागवत पुराण सप्ताह ज्ञान सप्ताह का आयोजन चल रहा है। यहां कथा वाचक सुरेश शास्त्री ने कहा कि ईश्वर के प्रेम के रास्ते में दुर्गुण अवरोध हैं। इन अवरोधाें को पहले तोड़ें। बुराइयाें से बचें। यह व्यक्ति का विनाश कर देती हैं। उन्हाेंने कहा कि सभी को परहित के कार्य करने चाहिए। इससे बड़ा कोई भी धर्म नहीं है। यहां राधा, निर्मला, चंचला, रागिनी, मीना, देवकांती, पल्लवी आदि मौजूद रहीं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed