फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Explanation sought from bank manager for not attending the meeting

Farrukhabad News: बैठक में न आने पर बैंक प्रबंधक से स्पष्टीकरण तलब

Wed, 14 Feb 2024 12:28 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 14 Feb 2024 12:28 AM IST
विज्ञापन
Explanation sought from bank manager for not attending the meeting
फर्रुखाबाद। कलक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी ने जिला सलाहकार समिति की बैठक ली। यूको बैंक प्रबंधक के न आने पर डीएम ने स्पष्टीकरण तलब करने के निर्देश दिए। वहीं, प्रगति में सुधार न होने पर कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन


जिलाधिकारी डॉ. वीके सिंह ने समीक्षा के दौरान सरकारी योजनाओं में बैंकों द्वारा रुचि न लेने से खराब प्रगति पर नाराजगी जताई। उन्होंने बैंकों में लंबित पत्रावलियां शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए। यूको बैंक के प्रतिनिधि के बैठक में न आने पर एलडीएम को स्पष्टीकरण तलब करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रगति खराब होने पर सभी अधिकारी बैंकों से लिखित में जवाब मांगें। जिलाधिकारी ने सभी बैंकों को निर्देश दिए कि 20 फरवरी तक लंबित मामले निस्तारित करें।
विज्ञापन

बैठक में बैंकों के वरिष्ठ अधिकारी ही शामिल हों, कोई सहायक न भेजा जाए। जिलाधिकारी ने योजनाओं में प्रगति न सुधरने पर बैंक अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की चेतावनी दी। सीडीओ अरविंद कुमार मिश्र, डीडीओ श्याम कुमार तिवारी आदि मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed