फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Expecting the district to get a big gift from CM

Farrukhabad News: सीएम से जिले को बड़ी सौगात मिलने की उम्मीद

Wed, 06 Mar 2024 12:12 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 06 Mar 2024 12:12 AM IST
विज्ञापन
Expecting the district to get a big gift from CM
फर्रुखाबाद। जनपद में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आने का संभावित कार्यक्रम है। इससे प्रशासन पूरी तैयारी करने में जुटा है। एक ओर हेलीपैड व सभास्थल तैयार कराया जा रहा है। दूसरी ओर लोकार्पण व शिलान्यास के लिए 327 करोड़ की परियोजनाओं की सूची तैयार की जा रही है।
विज्ञापन


लोकसभा चुनाव की तैयारियां जोरों पर हैं। कुछ दिन में आचार संहिता लगने की उम्मीद है। इससे सभी पार्टियां जीत के लिए ताना-बाना बुनने में लगी हैं। पांचाल घाट गंगा तट पर माघ माह में लगी रामनगरिया में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की चर्चा थी, लेकिन वह नहीं आ सके थे। अब इसी सप्ताह मुख्यमंत्री के आने की संभावना है। इससे प्रशासन तैयारी में जुट गया है। सभा स्थल के लिए शहर के क्रिश्चियन काॅलेज मैदान में दो दिन से सफाई चल रही है।
विज्ञापन

मंगलवार को नगर पालिका के सफाई कर्मचारी मैदान चमकाने में जुटे रहे। मैदान में गड्ढों में भरा पानी सक्शन मशीन से निकालकर सुखाने के लिए उसमें बालू डाली गई। मुख्यमंत्री के आने पर जिले को कई बड़ी सौगात मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके साथ ही मुख्यमंत्री जिले में पूर्ण हो चुकी परियोजनाएं भोलेपुर ओवरब्रिज, शुकरुल्लापुर ओवरब्रिज, ट्रांजिट हास्टल पुलिस लाइन, राजकीय पॉलिटेक्निक कुरार, ड्रग वेयरहाउस मोहम्मदाबाद व सड़कों सहित 195 करोड़ की परियोजनाओं का लोकार्पण करेंगे।

प्रस्तावित कार्यों में पेयजल पुनर्गठन योजना, बृहद गोसंरक्षण केंद्र, संपर्क मार्ग, बीपीएचयू, गोदाम आदि सहित 132 करोड़ लागत की परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे। हालांकि मुख्यमंत्री के आने का कार्यक्रम अभी प्राप्त नहीं हुआ। उनके आने की पूरी संभावना होने से तैयारियां जोर-शोर से की जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed