फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Examination centers will be decided by merit of basic facilities

मूलभूत सुविधाओं की मेरिट से परीक्षा केंद्र का होगा निर्धारण

Mon, 21 Dec 2020 10:08 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 21 Dec 2020 10:08 PM IST
विज्ञापन
Examination centers will be decided by merit of basic facilities
फर्रुखाबाद। यूपी बोर्ड परीक्षा 2021 के लिए परीक्षा केंद्रों का निर्धारण इंटर कॉलेजों की मूलभूत सुविधाओं की मेरिट के आधार पर होगा। राजकीय, अनुदानित व वित्त विहीन कॉलेजों की अलग-अलग मेरिट तैयार होगी। इसके लिए सॉफ्टवेयर पर ऑनलाइन मूलभूत सूचनाओं के आधार पर अंक दिए जाएंगे।
विज्ञापन

कोविड-19 को लेकर इस बार माध्यमिक शिक्षा परिषद ने यूपी बोर्ड परीक्षा 2021 के लिए परीक्षा केंद्रों के निर्धारण के लिए सॉफ्टवेयर के माध्यम से ऑनलाइन प्रक्रिया शुरू की है।
विज्ञापन

इसके लिए राजकीय, अनुदानित व वित्तविहीन कॉलेजों (271 कॉलेज) के प्रधानाचार्यों से मूलभूत सुविधाओं का डाटा अपलोड कराया गया है। इनका सत्यापन तहसील स्तर पर गठित टीम करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सत्यापन रिपोर्ट परिषद की वेबसाइट पर अपलोड होने के बाद आधारभूत सुविधाओं के आधार पर अंक दिए जाएंगे। इंटरमीडिएट स्तर के विद्यालय को 20 और हाईस्कूल स्तर के विद्यालय के दस अंक होंगे।
कॉलेज में प्रत्येक कक्ष को एक-एक अंक, कोविड-19 को लेकर प्रत्येक परीक्षार्थी केे बैठने के लिए 36 वर्ग फीट क्षेत्रफल का स्थान निर्धारित है। इस तरह विद्यालय में 150 परीक्षार्थी से कम प्रति पाली में बैठने की व्यवस्था हो।
न्यूनतम 501 वर्गमीटर सीटिंग स्पेस पर शून्य अंक दिया जाएगा। इससे अधिक जगह पर एक अंक दिया जाएगा। सीसीटीवी कैमरे कक्षों में लगे हैं तो 10 अंक, अगर नहीं तो शून्य मिलेगा।
गत वर्ष कॉलेज परीक्षा केंद्र बना है तो 20 अंक मिलेंगे और अगर केंद्र नहीं बना था तो शून्य दिया जाएगा। अन्य मूलभूत सुविधाओं पर भी अंक निर्धारित किए गए हैं।
इनके आधार पर साफ्टवेयर द्वारा ऑनलाइन राजकीय, अनुदानित व वित्त विहीन कॉलेजों की अलग-अलग मेरिट सूची बनाई जाएगी। जिन विद्यालयों के अंक समान होंगे उनमें से जिस विद्यालय की हाईस्कूल परीक्षार्थियों की संख्या अधिक होगी, उन्हें वरीयता दी जाएगी।

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में गठित कमेटी परीक्षा केंद्र निर्धारण कर सूची को अनुमोदित कर परिषद स्तरीय केंद्र निर्धारण समिति को भेजेगी। इसके बाद परीक्षा केंद्रों का निर्धारण होगा।
जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. आदर्श कुमार त्रिपाठी ने बताया कि साफ्टवेयर द्वारा ऑनलाइन परीक्षा केंद्रों के निर्धारण का काम चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed