फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Examination centers gave wrong information about DVR and CCTV

Farrukhabad News: परीक्षा केंद्रों ने दे दी डीवीआर व सीसीटीवी की गलत जानकारी

Thu, 16 Jan 2025 11:47 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद Updated Thu, 16 Jan 2025 11:47 PM IST
विज्ञापन
Examination centers gave wrong information about DVR and CCTV
फर्रुखाबाद। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपी बोर्ड) 2025 की परीक्षा की तैयारियां तेजी से चल रही हैं। बीते दिनों जिला विद्यालय निरीक्षक ने डीवीआर व सीसीटीवी कैमरों की सूचना उपलब्ध कराने के निर्देश दिए थे, लेकिन अधिकतर परीक्षा केंद्रों ने सूचना नहीं दी। कुछ केंद्रों से तो सीसीटीवी व डीवीआर की गलत सूचना भेनी गई। जिला विद्यालय निरीक्षक ने नाराजगी जताते हुए सही सूचना देने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

यूपी बोर्ड परीक्षाएं 23 फरवरी से शुरू हो रही हैं। जनपद में 76 परीक्षा केंद्र बनाए हैं। शासन ने सीसीटीवी कैमरे और डीवीआर की सूचना मांगी थी। महावीर इंटर कॉलेज नगला खैरबंद, जनता राष्ट्रीय इंटर कॉलेज, राजकीय इंटर कॉलेज, रखा बालिका इंटर कॉलेज, जीजीआईसी फतेहगढ़, राजकीय इंटर कॉलेज फर्रुखाबाद, रस्तोगी इंटर कॉलेज, रामानंद बालक व बालिका इंटर कॉलेज फर्रुखाबाद, सरस्वती विद्या मंदिर फतेहगढ़, सरस्वती विद्या मंदिर श्याम नगर, गंगापार महात्मा गांधी इंटर कॉलेज, जनता इंटर कॉलेज खंडौली समेत 51 कॉलेजों ने सूचना नहीं दी। कुछ केंद्रों ने गलत सूचना दे दी।
विज्ञापन

------------
केंद्रों के प्रधानाचार्यों को पत्र भेजकर निर्देशित किया गया है कि 17 जनवरी तक हर हाल में सूचना दे दें। कोई भी केंद्र गलत सूचना बिल्कुल न दें। सूचना न देने वाले व गलत सूचना देने वाले केंद्र व्यवस्थापकों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। - नरेंद्र पाल सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed