{"_id":"5da0810b8ebc3e01767f5e6e","slug":"even-after-the-recovery-order-the-land-of-gram-sabha-was-captured-farrukhabad-news-knp518903481","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिकवरी आदेश के बाद भी ग्रामसभा की भूमि पर अवैध कब्जा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रिकवरी आदेश के बाद भी ग्रामसभा की भूमि पर अवैध कब्जा
विज्ञापन
सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन देते भाजपा नेता।
- फोटो : FARRUKHABAD
कायमगंज तहसील क्षेत्र में ग्रामसभा की भूमि पर कब्जेदार के खिलाफ गत वर्ष ही तहसीलदार ने बेदखली के साथ रिकवरी के आदेश दिए थे। अधिकारियों की लापरवाही के चलते भूमि पर अवैध कब्जा बरकरार है।
शुक्रवार को सांसद प्रतिनिधि ने ग्रामीणों के साथ कलक्ट्रेट पहुंचकर डीएम को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा। इसमें 13 अक्तूबर तक सुनवाई न होने पर तहसील में धरना-प्रदर्शन की चेतावनी दी गई है।
भाजपा सांसद मुकेश राजपूत के कायमगंज विधानसभा क्षेत्र प्रतिनिधि अजीत राजपूत ने तहसील क्षेत्र में भूमि पर अवैध कब्जों को लेकर कार्रवाई में शिथिलता के संबंध में सिटी मजिस्ट्रेट आरए चौहान को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन
इसमें कहा कि गांव लखनपुर में ग्रामसभा की 2.63 हेक्टेयर भूमि पर कब्जेदार के खिलाफ 29 सितंबर 2018 को आठ लाख 67 हजार रुपये रिकवरी कराने के साथ भूमि से बेदखल किए जाने के आदेश तहसीलदार ने दिए थे।
अब तक भूमि पर अवैध कब्जा बरकरार है। उन्होंने भूमि को कब्जामुक्त कराकर निराश्रित गोवंश से निजात के लिए गोसदन बनवाने की मांग की। इसके अलावा गांव चिलौली निवासी वृद्ध सुग्रीव सिंह गंगवार को भतीजों के कब्जे से उनकी भूमि दिलाने को कहा।
13 अक्तूबर तक समस्या का निस्तारण न होने पर तहसील में धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। ज्ञापन पर इंद्रजीत राजपूत, पंकज कुमार, सतेंद्र सिंह, संजय कुमार, अनिल यादव आदि के हस्ताक्षर हैं।