{"_id":"68f2971e915a9638b409fb69","slug":"entry-of-four-wheelers-from-lal-darwaza-to-chowk-bazaar-is-prohibited-for-four-days-farrukhabad-news-c-222-1-frk1001-131496-2025-10-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: चार दिन लाल दरवाजा से चौक बाजार तक चार पहिया वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: चार दिन लाल दरवाजा से चौक बाजार तक चार पहिया वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित
Sat, 18 Oct 2025 12:51 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
Updated Sat, 18 Oct 2025 12:51 AM IST
विज्ञापन
फोटो-17, रेलवे रोड पर वाहनों के कारण लगा जाम। संवाद
फर्रुखाबाद। दिवाली का त्योहार करीब आते ही शहर की रौनक बढ़ गई है। चौक, नेहरू रोड, रेलवे रोड और लाल सराय, फतेहगढ़ में कानपुर रोड, कोतवाली रोड जैसे प्रमुख बाजारों में खरीदारों की भीड़ उमड़ रही है।
इससे शनिवार से मंगलवार तक चार दिन लाल दरवाजा से चौक बाजार तक चार पहिया वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। त्योहार की रौनक के बीच जाम सबसे बड़ी चुनौती बन गया है।
अव्यवस्थित पार्किंग के कारण लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में शनिवार से मंगलवार तक (18 से 21) त्योहार के दौरान जाम की स्थिति से निपटने के लिए यातायात पुलिस ने नए डायवर्जन और वैकल्पिक पार्किंग की व्यवस्था की है।
विज्ञापन
इसके तहत चार पहिया वाहनों का प्रवेश लाल दरवाजा से चौक बाजार तक प्रतिबंधित रहेगा। चौक से नाला मछरट्टा मार्ग केवल दोपहिया और रिक्शों के लिए खुला रहेगा। नेहरू रोड और फतेहगढ़ रोड पर सड़क किनारे वाहनों को खड़ा करने पर चालान कर दिया जाएगा। नगरपालिका की ओर से बनाई गई लालसराय में अस्थायी पार्किंग के अतिरिक्त बस अड्डे के पास बनी पार्किंग का भी लोग वाहन खड़ा करने के लिए कर सकते हैं।
टीएसआई सतेंद्र सिंह ने बताया कि त्योहार के दौरान अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। प्रमुख चौराहों और बाजारों में पुलिस कर्मी और स्वयंसेवक यातायात को नियंत्रित करेंगे।
ग्राहक पार्किंग स्थल का उपयोग करें
पुलिस ने दुकानदारों से अपील की है कि वे दुकान के सामने वाहन खड़ा न करें और ग्राहकों को पार्किंग स्थल का उपयोग करने के लिए प्रेरित करें। टीएसआई सतेंद्र सिंह ने कहा कि कोशिश करें कि शहर के अंदर चार पहिया वाहन लेकर न जाएं। दोपहिया या पब्लिक ट्रांसपोर्ट का ज्यादा प्रयोग करें ताकि ट्रैफिक सुचारू रहे।