फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Encroachment raging shopper , jam imposed

अतिक्रमण से भड़के दुकानदार, जाम लगाया

Mon, 16 Feb 2015 11:45 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद Updated Mon, 16 Feb 2015 11:45 PM IST
विज्ञापन
Encroachment raging shopper , jam imposed
सेठ गली में अतिक्रमण को लेकर आक्रोशित दुकानदारों ने सोमवार को जाम लगा
विज्ञापन
दिया। यह दुकानें बंद कर मुख्य मार्ग नेहरू रोड सेठ गली के सामने बैठ गए। करीब तीन घंटे तक मेन रोड जाम बना रहा। इससे लोगों को दिक्कतें उठानी पड़ीं। मौके पर पहुंचे  एसडीएम ने दुकानदारों को समझाबुझा कर जाम खुलवाया। एसडीएम ने 15 दिनों के बाद अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाने का आश्वासन दिया है।

सेठगली में कुछ दुकानदारों ने सड़क की ओर पटिया बना ली हैं। इससे आवाजाही के दौरान जाम लग जाता है। सोमवार को दुकानदार आशुतोष दीक्षित, गौरव तिवारी, अमित तिवारी, कमल वर्मा, मुकेश वर्मा, विशन वर्मा, गुड्डू, विनोद कुमार, शैलेश सिंह व  हिंदू महासभा के नगर अध्यक्ष राजेश मिश्रा सहित दुकानदार इसके विरोध में सामने आ गए। इन्होंने  शहर के मुख्य बाजार सेठ गली के बाहर प्रदर्शन शुरू कर दिया।

यह मेन रोड पर बैठ गए। जाम की सूचना पर शहर कोतवाल आरपी यादव मौके पर पहुंच गए। उन्होंने समझाने का प्रयास किया लेकिन दुकानदाराें ने एक नहीं सुनी। दुकानदाराें का कहना था कि एसडीएम से बात करने के बाद ही वह कोई फैसला लेंगे। तहसील जा रहे तहसीलदार संजीव ओझा की गाड़ी को भी प्रदर्शनकारियाें ने पास नहीं होने दिया। इससे उन्हें बैरंग होना पड़ गया।

दुकानदारों का कहना था कि कुछ दुकानदारों ने सड़क की ओर  पटियाें को बढ़ा लिया है। इससे गली में जाम लगता है। इससे कई बार विवाद की स्थिति बन जाती है। सेठ गली में नालियों की सफाई भी काफी समय से नहीं हो रही है। इस मच्छरों का प्रकोप हो गया है। अतिक्रमण की शिकायत इससे पहले भी अफसरों से की जा चुकी है। नगरपालिका ने चिन्हांकन भी किया था।

इसके बाद भी अतिक्रमण को हटाया नहीं जा रहा है। तीन घंटे बाद एसडीएम सदर सुनील वर्मा मौके पर पहुंचे। उन्हाेंने अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाने का भरोसा दिया। इसके बाद जाम खुल सका।  जाम से दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। राहगीरों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। मेनरोड के अलावा  स्टेट बैंक गली में भी जाम लगा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed