फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Employee's sons beat Timardar in emergency

इमरजेंसी में कर्मचारी के पुत्रों ने तीमारदार को पीटा

Thu, 17 Nov 2022 11:31 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 17 Nov 2022 11:31 PM IST
विज्ञापन
Employee's sons beat Timardar in emergency
फर्रुखाबाद। मरीज को निजी अस्पताल में भेजने में बाधक बने एक तीमारदार को कर्मचारी के पुत्रों ने पीट दिया।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंचे तीमारदार के पुत्रों ने मारपीट करने वालों को सबक सिखाया।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में ले लिया।
देर रात कोतवाली में दोनों पक्षों में समझौता हो गया।
मोहम्मदाबाद कोतवाली के गांव मदनपुर निवासी राजेश कुमार शर्मा (48) को किडनी से संबंधित बीमारी के चलते लोहिया अस्पताल के फिजीशियन डॉ. अशोक कुमार ने भर्ती किया था।
उन्हें एक यूनिट ब्लड चढ़ने के बाद बीमारी गंभीर होने पर रेफर कर दिया गया। साथ में आई बेटी आकांक्षा और पत्नी सविता शर्मा ने आर्थिक कमजोरी का हवाला देकर एक यूनिट और ब्लड चढ़वाने की बात कही।
विज्ञापन

रात करीब 10 बजे वार्ड में पहुंचे एक कर्मचारी के पुत्र ने आकांक्षा पर सस्ते अस्पताल में ले चलने का दबाव बनाया।
उसने इन्कार किया तो जबरन बेड खाली कराने का प्रयास किया। इस पर आकांक्षा ने अपने पड़ोसी को बुला लिया।
बातचीत के दौरान कर्मचारी पुत्र ने अपने साथियों के साथ मिलकर पड़ोसी की पिटाई कर दी।
तीमारदार की सूचना पर पहुंचे उनके पुत्रों ने डाक्टर रूम में कर्मचारी के पुत्रों को जमकर सबक सिखाया। इस पर ड्यूटी पर मौजूद डाक्टर ने सीएमएस को सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएमएस की सूचना पर पहुंची पुलिस ने कर्मचारी एक पुत्र और तीमारदार की ओर से दो युवकों को पकड़ लिया और कोतवाली ले गई।
वहां दोनों पक्षों में समझौता करवा दिया गया। सीएमएस डॉ. राजकुमार गुप्त का कहना है कि घटना की जानकारी हुई है। सीसीटीवी कैमरे के फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed