फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Electric cable tangled in truck, chaos ensues

Farrukhabad News: ट्रक में उलझा बिजली का केबल, मची अफरातफरी

Sun, 26 Oct 2025 11:44 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद Updated Sun, 26 Oct 2025 11:44 PM IST
विज्ञापन
Electric cable tangled in truck, chaos ensues
फोटो-01, ट्रांसपोर्ट चौराहे पर बिजली का टूटा व झुका हुआ पोल। संवाद
कायमगंज। नगर के व्यस्ततम ट्रांसपोर्ट चौराहे के पास शनिवार देर रात बड़ा हादसा बच गया। पंजाब नेशनल बैंक के पास एक तेज रफ्तार ओवरलोड ट्रक बिजली के बंच केबल में उलझ गया।
विज्ञापन

ट्रक की ऊंचाई ज्यादा होने से वह ऊपर से गुजर रहे केबल को खींचता चला गया। इससे अफरातफरी मच गई। हादसे में ट्रक से खिंचाव के चलते झटका लगने से बिजली के दो पोल और टेलीफोन का एक खंभा झुक गया। केबल टूटकर सड़क पर गिरने से अफरातफरी मच गई।
विज्ञापन

राहगीर, ठेली पर सामान बेचने वाले और दुकानदार जान बचाकर इधर-उधर भागने लगे। गनीमत रही कि कोई केबल के चपेट में नहीं आया। सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रक को सड़क किनारे खड़ा कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिजली आपूर्ति बाधित होने पर विभागीय अधिकारियों को सूचना दी गई। जेई व लाइनमैनों की टीम ने पहुंचकर क्षेत्र की सप्लाई बंद कर मरम्मत कार्य शुरू कराया।
जेई जावेद खान ने बताया कि दो पोल क्षतिग्रस्त हुए हैं। बंच केबल दुरुस्त कर रात को बिजली आपूर्ति बहाल कर दी गई है। मरम्मत कार्य जारी है। मामले में कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed