फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Election campaign will end from 6 pm today

Farrukhabad News: आज शाम छह बजे से थम जाएगा चुनाव प्रचार

Tue, 09 May 2023 12:16 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद Updated Tue, 09 May 2023 12:16 AM IST
विज्ञापन
Election campaign will end from 6 pm today
फर्रुखाबाद। कलक्ट्रेट सभागार में सोमवार को चुनाव प्रेक्षक व डीएम ने अधिकारियों के बैठक की। कहा कि मंगलवार शाम 6 बजे से चुनाव प्रचार थम जाएगा। सभी जोनल व सेक्टर मजिस्ट्रेट को भ्रमणशील रहकर आचार संहिता का कड़ाई से पालन कराने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन

जनपद में दो नगर पालिका व सात नगर पंचायतों में 11 मई को मतदान और 13 मई को मतगणना है। निष्पक्ष व शांतिपूर्ण चुनाव कराने के लिए प्रेक्षक सुरेंद्र राम व जिलाधिकारी संजय कुमार सिंह ने जोनल व सेक्टर मजिस्ट्रेट, आरओ व एआरओ के साथ बैठक कर समीक्षा की। प्रेक्षक ने कहा कि 9 मई की शाम 6 बजे से चुनाव प्रचार बंद होने के बाद जोनल व सेक्टर मजिस्ट्रेट अपने क्षेत्रों में भ्रमण कर आचार संहिता का उल्लंघन मिलने पर कार्रवाई करेंगे।
विज्ञापन

10 मई को निर्वाचन सामग्री का चेक लिस्ट से मिलान करने के बाद ही पोलिंग पार्टियों को रवाना करें। मतदान से पूर्व रात में जोनल व सेक्टर मजिस्ट्रेट सभी बूथों का निरीक्षण कर मतदान कर्मियों की उपस्थित देखेंगे। सभी मतदान कर्मी बूथ पर ही रुकेंगे। मतदान वाले दिन जोनल व सेक्टर मजिस्ट्रेट बूथ भ्रमण के दौरान मतदान प्रतिशत नोट करने के साथ ही किसी बूथ से गड़बड़ी की सूचना मिलने पर तत्काल मौके पर जाकर समस्या निस्तारित कराएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मतदान समाप्ति के बाद सभी पोलिंग पार्टियों की मत पेटिका जमा कराकर ही जोनल/सेक्टर मजिस्ट्रेट अपने घर जायेंगे। प्रेक्षक ने कहा कि प्रभारी अधिकारी पहले ही चेक कर लें कि मतपत्र पर सभी प्रत्याशियों का चुनाव चिह्न ठीक से छपा है या नहीं। सभी आरओ व एआरओ स्ट्रांग रूम का विजिट कर चेक कर लें कि मत पेटिका के सापेक्ष स्ट्रांग रूम में उतने नंबर पड़ गए हैं या नहीं। वह निष्पक्ष रहकर मतगणना कराएं। कोई भी मतगणना कर्मी मतगणना स्थल पर मोबाइल लेकर नहीं जाएगा।


जिलाधिकारी संजय कुमार सिंह ने कहा कि यदि मतदाता के पास पर्ची नहीं है और वह निर्वाचन आयोग द्वारा अनुमन्य फोटोयुक्त आईडी दिखाता है, तो उसे वोट डालने से न रोका जाए। सभी अधिकारी निष्पक्ष रहकर शांतिपूर्ण ढंग से मतदान कराएं। पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा, एडीएम सुभाष चंद्र प्रजापति आदि मौजूद रहे।

---
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed