{"_id":"62d99d7d27d4e542835e456c","slug":"election-block-pramukh-pradhan-kanpur-news-up-news-farrukhabad-news-farrukhabad-news-knp7087973178","type":"story","status":"publish","title_hn":"फर्रुखाबादः ब्लाक प्रमुख के पति का निर्विरोध बीडीसी बनना तय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फर्रुखाबादः ब्लाक प्रमुख के पति का निर्विरोध बीडीसी बनना तय
विज्ञापन
कमालगंज। नामांकन पत्रों की जांच के बाद सभी प्रधानों और सदस्यों का नामांकन वैध मिला है। ब्लाक प्रमुख के पति का वार्ड संख्या 73 लौआनगला मानपट्टी से निर्विरोध क्षेत्र पंचायत सदस्य (बीडीसी) बनना तय है।
गुरुवार को नामांकन पत्रों की जांच में समदपुर ग्राम पंचायत के प्रधान पद के 6 पर्चों के साथ ही बीडीसी व ग्राम पंचायत सदस्य के सभी पर्चे वैध पाए गए। कमालगंज ब्लाक प्रमुख शकुंतला राजपूत के पति शीलचंद्र राजपूत ने बुधवार को वार्ड संख्या 73 लौआनगला मानपट्टी से बीडीसी के रिक्त पद पर नामांकन पत्र भरा था।
अन्य कोई नामांकन न होने व पर्चा वैध पाए जाने से उनका निर्विरोध निर्वाचन तय है। वार्ड संख्या 41 फतेहपुर कायस्थान से भी केवल पंकज कुमार ने नामांकन किया था। उनका नामांकन पत्र भी वैध पाए जाने से उनका भी बीडीसी पद पर निर्विरोध निर्वाचन होना तय है।
विज्ञापन
बुधवार को अंतिम समय में ग्राम पंचायत सदस्य के 10 अन्य नामांकन पत्र स्वीकार कर लिए जाने से ग्राम पंचायत सदस्य के सभी 13 रिक्त पदों पर निर्विरोध निर्वाचन हो गया।
इनमें रामपुर माझगांव से धर्मेंद्र सिंह, गंगाइच से गुड्डी देवी, जहांगीरपुर से कृष्णा देवी, महरूपुर खार से विद्या देवी, मौजीराम, मोहनपुर दिनारपुर से नरेंद्र कुमार, बहोरिकपुर से समीना, रेशमा, गिरजा देवी, हैदरपुर से रेणुका सिंह, विनोद सिंह, दानमंडी से गायत्री देवी, झिझुकी से हीरालाल निर्विरोध निर्वाचित हुए। समदपुर से प्रधान पद के छह दावेदार हैं।
सभी पर्चे सही पाए गए। निर्वाचन अधिकारी सहायक आयुक्त सहकारिता विजय अग्रवाल ने बताया कि शुक्रवार को नाम वापसी व चुनाव चिह्न आवंटन है। चार अगस्त को मतदान व पांच को मतगणना होगी। एआरओ डॉ. रमेशचंद्र, एडीओ राकेश कुमार भी मौजूद रहे।