फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Eight lakh stolen from businessman's house

व्यापारी के घर से आठ लाख की चोरी

Sun, 04 Aug 2019 06:39 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 04 Aug 2019 06:39 PM IST
विज्ञापन
Eight lakh stolen from businessman's house
नवाबगंज में व्यापारी के घर हुई चोरी के बाद बिखरा पड़ा सामान। - फोटो : FARRUKHABAD
थाना क्षेत्र के मंझना रोड निवासी व्यापारी के घर से चोरों ने लाखों का माल साफ कर दिया। जाते समय एक चोर ने व्यापारी को जगाया और कहा कि लो अपना घर संभालो मैं जा रहा हूं। इसके बाद चोर भाग गए। व्यापारी व उनके बेटे ने चोरों का पीछा किया लेकिन वे मक्का के खेतों में गायब हो गए। परिजनों ने यूपी-100 को मामले की सूचना दी। करीब एक घंटे बाद पुलिस मौके पर पहुंची।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के मोहल्ला मंझना रोड निवासी संग्राम सिंह व्यापारी हैं। घर के पीछे ही उन्होंने क्रेशर लगा रखा है। शनिवार देर रात संग्राम सिंह, उनके बेेटे पवन, पत्नी दीक्षा, लालू, उसकी पत्नी रचना व बेटी रचना छत पर सो रहे थे। देर रात करीब एक बजे चोर क्रेशर की तरफ लगे गेट का ताला तोड़ कर घर में घुस गए।
विज्ञापन

जीने से दूसरी मंजिल पर बने बरामदे में रखी टीवी टेबल से चाभी उठा कर कमरा खोल लिया। वहां से ट्राली बैग व बक्से में रखा एक हार, चार चूड़ी, तीन जंजीर, नौ अंगूठी, एक कमर का गुच्छा, तीन मंगलसूत्र, दो जोड़ी झाले, दो जोड़ी झुमकी, सात जोड़ी पायल और 1.5 लाख रुपये नगद ले गए। साथ ही नीचे दुकान में रखी 30 किलो की तिजोरी भी पार कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मजे की बात ये है कि जाते समय एक चोर ने संग्राम सिंह को जगाया और कहा कि अब तुम अपना घर संभालो हम तो जा रहे हैं। इसके बाद संग्राम सिंह व पवन ने चोर का पीछा किया। लेकिन कुछ दूरी के बाद ही चोर वहां से मक्का के खेतो में गायब हो गया।
उन्होंने इसकी सूचना यूपी-100 को दी। करीब एक घंटे बाद पुलिस मौके पर पहुंची। जांच पड़ताल कर चली आई। सुबह थाना पुलिस ने भी मौके पर पहुंच कर जांच की। संग्राम सिंह ने घटना की तहरीर दी है।

सुबह के समय चोरी की जांच पड़ताल की गई। इसी दौरान रामौतार के खेत के पास एक बाग में टूटी हुई तिजोरी पड़ी मिली। साथ ही वहां से कुछ ही दूरी पर बक्सा भी पड़ा मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed