{"_id":"6568cc0c65864d99dd0cbf7b","slug":"e-hospital-registration-counter-locked-patients-worried-farrukhabad-news-c-22-1-sknp1018-1460-2023-11-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: ई-अस्पताल पंजीकरण काउंटर में ताला, मरीज परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: ई-अस्पताल पंजीकरण काउंटर में ताला, मरीज परेशान
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। डॉ. राममनोहर लोहिया पुरुष अस्पताल में कर्मियों की लापरवाही का खामियाजा मरीजों और तीमारदारों को भुगतना पड़ता है। ओपीडी के छह घंटों में औसतन ढाई घंटे काउंटर पर ताला पड़ा रहता है। इस दौरान प्लास्टर, सीटी स्केन आदि जांचों के लिए रसीद कटाने के लिए मरीज और तीमारदार घंटों लाइन में लगे रहते हैं।
लोहिया अस्पताल के इमरजेंसी गेट पर ई-अस्पताल पंजीकरण काउंटर पर सुबह आठ से रात आठ बजे तक कर्मचारी की तैनाती की गई है। ओपीडी के वक्त सुबह छह से दोपहर दो बजे तक यहां सीटी स्कैन, प्लास्टर, ईसीजी, स्वास्थ्य प्रमाण पत्र आदि के लिए कटने वाली रसीदों का काम भी यहीं होता है।
व्यवस्था में खामी के चलते काउंटर पर तैनात कर्मचारी छह घंटे में बमुश्किल साढ़े तीन घंटे ही बैठता है। चंद देर बैठने के बाद कर्मचारी दस्तखत कराने की बात कहकर ताला लगाकर चले जाते हैं। लिहाजा दूरदराज से आने वाले मरीज और तीमारदार घंटों लाइन में लगे रहते हैं।
विज्ञापन
गुरुवार सुबह करीब 10 बजे कर्मचारी ताला लगाकर चले गए। इस दौरान लाइन में खड़े कादरीगेट निवासी दीवान चंद्र ने बताया कि सीटी स्केन कराना है। डेढ़ घंटे में डॉक्टर को दिखाकर लिखवा सके। अब यहां समय लग रहा है। मैनपुरी की सपना को सीटी स्कैन कराना था। वह बुधवार को रिश्तेदार के यहां आई थीं। गुरुवार सुबह आठ बजे आने के बाद करीब 10 बजे रसीद कटवाने के लिए लाइन में लगी। बताया कि सवा 11 बजने वाले हैं, अभी तक इंतजार कर रही हैं।
मोहम्मदाबाद के जाजपुर निवासी हेमेंद्र सिंह फिटनेस प्रमाण पत्र बनवाने के इंतजार में खड़े थे। सवा 11 बजे के करीब काउंटर खुलने पर मरीजों का काम हो सका। सीएमएस डॉ. राजकुमार गुप्त ने बताया कि दस्तखत कराने के लिए जिम्मेदार को आना होता है। फिर भी वह मरीजों की सहूलियत के लिए प्रयास करेंगे।