{"_id":"661ec380ea59bbf30b0be6eb","slug":"duty-chart-of-polling-personnel-will-be-visible-on-led-screen-farrukhabad-news-c-222-1-sknp1016-110431-2024-04-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: एलईडी स्क्रीन पर दिखेगा मतदान कर्मियों का ड्यूटी चार्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: एलईडी स्क्रीन पर दिखेगा मतदान कर्मियों का ड्यूटी चार्ट
Tue, 16 Apr 2024 11:59 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
Updated Tue, 16 Apr 2024 11:59 PM IST
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। सातनपुर मंडी में बनाए गए मतगणना स्थल का मंगलवार को जिलाधिकारी ने निरीक्षण किया। उन्होंने कई स्थानों पर कमियां ठीक कराने के निर्देश दिए। पोलिंग पार्टियों की रवानगी के दौरान इस बार मतदान कर्मियों को एलईडी स्क्रीन पर ही ड्यूटी चार्ट दिखेगा।
लोकसभा चुनाव के लिए जनपद में 13 मई को मतदान है। चार जून को मतगणना होगी। सातनपुर मंडी से ही पोलिंग पार्टियों को रवाना किया जाएगा। मंडी में ही स्ट्रांगरूम बनाया गया है। मतगणना भी यहीं की जाएगी। चुनाव को देखते हुए जिलाधिकारी डॉ.वीके सिंह ने सीडीओ अरविंद कुमार मिश्र व अन्य अधिकारियों के साथ सातनपुर मंडी स्थित पोलिंग पार्टी रवाना स्थल/मतगणना स्थल का निरीक्षण किया।
उन्होंने अधिशासी अभियंता पीडब्ल्यूडी को निर्देश दिए कि सेंट्रल जेल चौराहे से जुड़ने वाली सीसी रोड का ज्वाइंट व मंडी के सभी एंट्री प्वाइंट की सड़कें ठीक कराएं। डीएम ने मंडी सचिव से कहा कि स्ट्रांग रूम की दुकानों के सामने फर्श की दोबारा ठीक से मरम्मत कराई जाए। प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र के स्ट्रांगरूम के बाद बेरिकेडिंग की जाए। जिलाधिकारी ने सहायक आयुक्त खाद्य को निर्देश दिए पोलिंग पार्टी रवानगी वाले दिन फूड जोन में 40 दुकानें लगवाने के साथ नंबरिंग की जाए।
विज्ञापन
खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता चेक करने के साथ निर्धारित रेट की सूची भी लगाई जाए। सभी दुकानों के लिए जगह आवंटित कर दी जाए। एडीएम सुभाष चंद्र प्रजापति को सभी स्थानों पर पर्याप्त सीसीटीवी कैमरे लगवाने के निर्देश दिए। डीडीओ श्याम कुमार तिवारी ने बताया कि मतदान कर्मियों को इस बार एलईडी स्क्रीन पर ड्यूटी चार्ट दिखेगा। इससे उन्हें खास सुविधा मिलेगी। भोजन व पेयजल की बेहतर सुविधा रहेगी। प्रशिक्षु आईएएस महेंद्र सिंह, डीपीआरओ राजेश चौरसिया आदि मौजूद रहे।
पीडब्ल्यूडी गेस्टहाउस का किया निरीक्षण
फर्रुखाबाद। जिलाधिकारी डॉ.वीके सिंह ने लोकसभा चुनाव में आने वाले प्रेक्षकों के रुकने के लिए तैयार किए जा रहे पीडब्ल्यूडी गेस्टहाउस का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिशासी अभियंता को सभी कक्षों में सोफे साफ कराने, तकिया, कंबल, बेडशीट व पर्दे नए लगवाने व टूटा फर्नीचर बदलवाने के निर्देश दिए। डीएम ने कहा कि बाथरूम में बिजली-पानी की फिटिंग चेक कर ली जाए, यदि खराब हो उसे बदलवाया जाए। डाइनिंग हाल के टायल्स टूटे होने पर नाराजगी जताते हुए बदलवाने के निर्देश दिए। 18 अप्रैल तक सभी कार्य पूर्ण कराने का अल्टीमेटम दिया। मुख्य विकास अधिकारी अरविंद कुमार मिश्र आदि मौजूद रहे। (संवाद)