फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Dussehra today Amid tight security

दशहरा आज, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

Wed, 27 May 2015 11:24 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद Updated Wed, 27 May 2015 11:24 PM IST
विज्ञापन
Dussehra today Amid tight security
गुरुवार को गंगा दशहरा पर्व के चलते आसपास के जिलों से स्नानार्थियों का
विज्ञापन
आना बुधवार रात से ही शुरू हो गया। दशहरा पर्व को लेकर स्नानार्थियों की सुरक्षा व्यवस्था के भी पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। बड़े वाहनों के प्रवेश पर रोक लगाई गई है।

28 मई को गंगा दशहरा पर्व को लेकर हरदोई, मैनपुरी, एटा, कासगंज, शाहजहांपुर आदि जिलों से बुधवार रात से ही स्नानार्थियों का आना शुरू हो गया। पर्व को लेकर पांचाल घाट पर जगह-जगह पुलिस बल तैनात रहेगा। वाच टावर भी बनाए गए हैं। सिटी मजिस्ट्रेट और एसडीएम सदर पांचाल घाट पर रहकर स्थिति पर नजर रखेंगे। पुल पर क्रेन और फायर

ब्रिगेड की गाड़ी भी खड़ी रहेगी। मसेनी चौराहा, हुल्लापुर, रजीपुर और पराग मिल्क डेयरी के पास बैरीकेडिंग लगाकर बड़े वाहनों को रोका जाएगा। वहीं किलाघाट, रानीघाट और बरगदियाघाट पर भी पुलिस बल मौजूद रहेगा। कमालगंज प्रतिनिधि के अनुसार श्रृंगीरामपुर घाट पर लगे मेले में लोगों को पेयजल और प्रकाश व्यवस्था की समस्या से जूझना पड़ रहा है। मेला

क्षेत्र में पहले से लगे हैंडपंप खराब पड़े हैं। पानी के टैंकर की व्यवस्था नहीं की गई है। गहरे स्थानों का चिन्हीकरण भी नहीं किया गया। गोताखोर लगाए गए हैं। प्रकाश के भी पर्याप्त इंतजाम नहीं हैं। गंगा दशहरा पर श्रृंगीरामपुर घाट पर जानवरों का मेला लगता है। यह मेला 30 मई तक चलेगा। त्योहार को देखते हुए रूट डायवर्ट किया गया। बड़े वाहन रजीपुर और

खुदागंज से होकर निकलेंगे। बुधवार रात से ही गंगा स्नानार्थियों का आना शुरू हो गया है। मेले में चाट-पकौड़ी व खेल-खिलौने और कास्मेटिक आदि की दुकानें लगने लगी हैं। शमसाबाद प्रतिनिधि के अनुसार गंगा दशहरा की तैयारियों का बुधवार को उप जिलाधिकारी कायमगंज बीडी वर्मा और सीओ एके रावत ने जायजा लिया। लेकर ढाईघाट पुल के तख्ते

ठीक करवा दिए गए। गहरे स्थानों पर बैरीकेडिंग भी करवा दी गई है। एसडीएम ने गोताखोरों की तैनाती और घाट पर जाने वाले रास्तों को ठीक करवाए जाने के निर्देश दिए हैं।

इस तरह रहेगी फोर्स की तैनाती
गंगा दशहरा को लेकर पुलिस प्रशासन ने  गंगा तटों पर फोर्स तैनात कर दिया है। एएसपी रामभवन चौरसिया ने पांचाल घाट पर शहर कोतवाल आरपी यादव, राजेपुर एसओ श्रीकांत यादव, अमृतपुर एसओ मोहम्मद मुस्लिम खां, महिला एसओ अर्चना गौतम, 15 सिपाही, चार महिला सिपाही, हेड कंास्टेबिलों के अलावा पीएसी को तैनात किया है।  कमालगंज के

श्रंगीरामपुर घाट पर कमालगंज एसओ यतेंद्र यादव, 12 सिपाही, 3 दरोगा, एक सेक्शन पीएसी, दो महिला सिपाही, शमसाबाद के ढाईघाट पर पर शमसाबाद एसओ प्रदीप यादव, तीन दरोगा, 12 सिपाही के अलावा थाना क्षेत्रों की फोर्स को तैनात किया गया।

यहां रहेंगे बैरियर
चाचूपुर, पराग डेयरी के पास, मसेनी चौराहा के पास, कैंट के पूर्वी दिशा में बैरियर लगेंगे।  यहां पर स्नान करने के लिए आने वालाें के बड़े वाहनों को रोक दिया जाएगा। एएसपी ने बताया कि पांचाल घाट पुल पर जाम न लगे इसके लिए फोर्स को सख्त हिदायत दी जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed