फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Duped Jija to get job with friends

साले ने दोस्तो के साथ मिलकर जीजा को नौकरी लगवाने के बहाने ठगा

Sun, 01 Mar 2020 10:24 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 01 Mar 2020 10:24 PM IST
विज्ञापन
Duped Jija to get job with friends
कायमगंज। साले नेे दोस्तों के साथ मिलकर जीजा से नौकरी लगवाने के बहाने 8 लाख 50 हजार रुपये ठग लिए। पीड़ित जीजा ने एसपी को प्रार्थना पत्र देकर गुहार लगाई। एसपी के आदेश पर पुलिस ने साले समेत पांच लोगों के खिलाफ ठगी की रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

कायमगंज कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला चिलौली पठान निवासी जितेंद्र कुमार शर्मा ने शाहजहांपुर के रोशनगंज उमरा वाली गली निवासी साले सचिन कुमार शर्मा, उसके दोस्त हयातपुरा राय निवासी सागर श्रीवास्तव, बलिया के नागरा निवासी कौशल कुमार, उसकी पत्नी अर्चना सिंह, बलिया के सिकंदरपुर ईसार पिठ्ठा पट्टी निवासी हरिओम चौरसिया के खिलाफ ठगी की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

इसमें कहा कि सचिन दोस्त सागर के साथ उसके पास आया और कहा कि सागर के रेलवे के अफसरों से अच्छे संपर्क हैं। वह टीटी की नौकरी लगवा देगा। ये लोग उसे अपने साथ बलिया ले गए। वहां तीन लोगों से मुलाकात करवाई। रेलवे में नौकरी पर साढ़े आठ लाख रुपये खर्च होने की बात कहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस पर उसने रकम दे दी। 17 मार्च 2018 को उसे कोलकाता ट्रेनिंग के लिए ले गए। वहां मेडिकल करवाया और कुछ कापियों पर हस्ताक्षर कराते हुए कहा कि दूसरे से लिखवा कर जमा करा देंगे। 13 अप्रैल 2018 को बनारस ट्रेनिंग के लिए लेकर गए।

वहां कई दिन इधर उधर घुमाते रहे। इसके बाद देहरादून ट्रेनिंग करने भेजा। वहां रेलवे स्टेशन पर पहुंचने पर स्टेशन मास्टर ने कोई ट्रेनिंग नहीं चलने की जानकारी दी। तब पता चला कि उसके साथ ठगी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed