{"_id":"67a7a79d3b58136ef00445e4","slug":"dumper-seized-after-accident-replaced-overnight-video-goes-viral-farrukhabad-news-c-222-1-frk1002-120492-2025-02-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: दुर्घटना के बाद जब्त डंपर रातों-रात बदला, वीडियो वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: दुर्घटना के बाद जब्त डंपर रातों-रात बदला, वीडियो वायरल
विज्ञापन
मोहम्मदाबाद। डंपर की टक्कर से छात्र की मौत के बाद पुलिस ने डंपर को पकड़कर कोतवाली के सामने खड़ा करवा दिया। इसके बावजूद रातों-रात पकड़े गए डंपर को हटाकर कोई दूसरा डंपर मौके पर खड़ा करा दिया गया। हैरत तो यह है कि पुलिस को इसकी भनक तक नहीं लगी। डंपर बदलने का वीडियो वायरल होने पर पुलिस के हाथपांव फूल गए। अब पुलिस इधर-उधर की बातें करके मामला दबाने में लगी है।
31 जनवरी को स्कूल से पेपर देकर लौट रहे लखीमपुर खीरी के थाना हैदराबाद क्षेत्र के गांव बाबागंज निवासी मोहित वर्मा की रोहिला गांव के पास गिट्टी लदे डंपर संख्या यूपी 75-बीटी 7143 की चपेट में आकर मौत हो गई थी। पुलिस ने गिट्टी लदा ट्रक कब्जे में कर कोतवाली गेट के सामने इटावा-बरेली हाईवे पर खड़ा करवा दिया था। डंपर चालक मौके से भाग गया था। सूत्रों ने बताया कि डंपर मालिक से सांठ-गांठ कर पुलिस ने आठ फरवरी की सुबह गिट्टी लदा डंपर मौके से हटवा दिया। उसकी जगह उसी नंबर का खाली डंपर खड़ा करवा दिया। कुछ लोगों को इसकी भनक लगी तो उन्होंने वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। अमर उजाला वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता। जो वीडियो वायरल हो रहा है, उसमें घटना वाले दिन पकड़े गए डंपर व शनिवार को खड़े डंपर की नंबर प्लेट से लेकर बॉडी तक में काफी अंतर है।
जिस डंपर से दुर्घटना हुई, उसकी सीट पर लाल रंग का कपड़ा लगा था। कंडक्टर की साइड में खिड़की पर कुछ भी नहीं लिखा था l सामने के शीशे के ऊपर कोई शीशा नहीं लगा था। कंडक्टर वाली साइड पर लगे साइड मिरर में वेल्डिंग थी l बोनट के ऊपर सामने की तरफ चारु और राज गाढ़े लाल रंग से लिखा था l वर्तमान में जो डंपर खड़ा किया गया, उसके सीट का रंग अलग है। इसके साथ ही साथ कंडक्टर वाली साइट पर खिड़की पर कई लोगों के नंबर लिखे हुए हैं और कंडक्टर वाली साइड लगे शीशे पर वेल्डिंग भी नहीं है l विवेचक दरोगा अच्छेलाल पाल ने बताया कि घटनास्थल से किसी ने रात में डंपर बदल दिया था। आज सही डंपर खड़ा करवाया गया है।
विज्ञापन
प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार शुक्ला ने बताया कि दुर्घटना वाले दिन वह अवकाश पर थे। डंपर बदलने की जानकारी हुई है। मामले की जांच की जा रही है, जो भी दोषी होगा, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। वायरल वीडियो से डंपर की पहचान करवाई जाएगी। सीओ मोहम्मदाबाद संजय वर्मा ने बताया कि उन्हें मामले की जानकारी नहीं है। रविवार को कोतवाली जाकर मामले की जांच की जाएगी। दोषी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।