फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Dumper driver dies due to dizziness in summer

Farrukhabad News: गर्मी में चक्कर आने पर डंपर चालक की मौत

Sat, 22 Jun 2024 02:11 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 22 Jun 2024 02:11 AM IST
विज्ञापन
Dumper driver dies due to dizziness in summer
मोहम्मदाबाद (फर्रुखाबाद)। गर्मी में चक्कर आने पर रामपुर के डंपर चालक की मौत हो गई। चालक के पैर में चोट लगी थी और वह दवा लेकर वापस आया था। ट्रांसपोर्ट के मुनीम ने परिजनों को घटना की जानकारी दी।
विज्ञापन

जनपद रामपुर थाना बिलासपुर गांव गंगापुर निवासी सोमपाल बाल्मिकी (60) मोहम्मदाबाद आर जीएनएस ट्रांसपोर्ट का डंपर चलाता था। वह शुक्रवार को जनपद शाहजहांपुर की कोतवाली जलालाबाद में गिट्टी उतारकर डंपर लेकर लगभग नौ बजे वापस आया। उसके बाद नीम करोरी स्टेशन के पास डंपर में गिट्टी भरवाने के लिए गया। वहां सोमपाल को चक्कर आ गया। जनपद हरियाणा कैथल निवासी मुनीम कुलदीप ने जानकारी होने पर सोमपाल को एक झोलाछाप को दिखाया। हालत में सुधार नहीं होने पर सोमपाल को मुनीम ने सीएचसी पहुंचाया। वहां डॉक्टर सनी मिश्रा ने सोमपाल को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

डॉक्टर ने बताया कि सोमपाल की पहले ही मौत हो चुकी थी। मुनीम कुलदीप ने बताया कि सोमपाल के पैर में चोट लगी थी। झोलाछाप से सोमपाल को पट्टी करवाकर दवा दिलाई। उसके बाद सोमपाल को चक्कर आया और उसकी हालत बिगड़ गई। सीएचसी लेकर आए यहां डॉक्टर ने सोमपाल को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुनीम ने चालक के परिजनों को सूचना दी। जानकारी पर दरोगा महेंद्र सिंह मौके पर पहुंचे और शव को सीएचसी में रखवा दिया। घटना की जानकारी होने पर नीम करोरी के दो झोलाछाप क्लीनिक बंद करके चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed