फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Due to breaking of three pillars, the city's electricity was lost for 15 hours

Farrukhabad News: तीन खंभे टूटने से 15 घंटे गुल रही शहर की बिजली

Thu, 06 Jul 2023 12:35 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 06 Jul 2023 12:35 AM IST
विज्ञापन
Due to breaking of three pillars, the city's electricity was lost for 15 hours
फर्रुखाबाद। 33केवी लाइन के तीन खंभे टूटने से शहर का जसमई बिजलीघर बुधवार भोर ही ठप हो गया। शाम तक लगातार 15 घंटे बिजली न मिलने से लोग गर्मी में बिलबिलाते रहे। पानी के लिए भी लोगों को भटकना पड़ा।
विज्ञापन


शहर के जसमई बिजली उपकेंद्र के आरएमआर व सिटी फीडर से करीब 10 हजार उपभोक्ताओं को बिजली आपूर्ति की जाती है। भोर करीब चार सेंट्रल जेल चौराहे के निकट पेड़ की डाल टूटकर 33केवी लाइन पर गिर गई। तारों के खिंचाव से तीन खंभे टूट गए। इससे उपकेंद्र ठप हो गया। सुबह बिजली न मिलने से घरों में सबमर्सिबल नहीं चल पाए। इससे लोगों को पेयजल के लिए दूर-दराज लगे हैंडपंपों पर भटकना पड़ा। भोर में बिजली गुल होने से लोगों की रात की नींद हराम हुई। वहीं दिन में भी लोग भीषण गर्मी में बिलबिलाते रहे।
विज्ञापन

सुबह जानकारी पर कर्मचारियों ने पेट्रोलिंग की तो खंभे टूटे मिले। इसके बाद खंभे मंगाकर उन्हें हाइड्रा से लगवाने की कवायद चलती रही। क्षतिग्रस्त 33केवी लाइन के तार भी जोड़े गए। मरम्मत कार्य के दौरान शटडाउन के चलते ठंडी सड़क उपकेंद्र के फीडर भी कई बार बंद करने पड़े। इससे इस उपकेंद्र से जुड़े उपभोक्ताओं को गर्मी में दिक्कतों का सामना करना पड़ा। एसडीओ मुकेश चंद्र राव ने बताया कि शाम करीब सात बजे बताया कि पोल लगाकर 33केवी लाइन के तारों की भी मरम्मत की जा चुकी है। शीघ्र ही उपकेंद्र चालू कर क्षेत्र की आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed