फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Duda failed to vacate the house from ineligible people

Farrukhabad News: अपात्रों से आवास खाली कराने में डूडा नाकाम

Thu, 22 Feb 2024 01:45 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 22 Feb 2024 01:45 AM IST
विज्ञापन
Duda failed to vacate the house from ineligible people
फर्रुखाबाद। अपात्रों से आवास खाली कराने में जिला नगरीय विकास अभिकरण कार्यालय (डूडा) नाकाम साबित हो रहा है। जिला प्रशासन की सख्ती को ठेंगा दिखाकर अपात्र आवास खाली नहीं कर रहे हैं।
विज्ञापन


जिलाधिकारी के निर्देश पर कांशीराम कॉलोनी बधौआ की जांच कर उप जिलाधिकारी सदर एवं प्रभारी पीओ गजराज सिंह ने 19 लोगों को अपात्र पाते हुए आवास खाली करने के निर्देश दिए थे। साथ ही अपने ताले भी डाल दिए थे। नवंबर में प्रभारी पीओ ने पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच आवास खाली न करने पर अपात्रों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के लिए कहा था। दिसंबर में भी अफसरों ने अपात्रों को अल्टीमेटम दिया, लेकिन उन्होंने अभी तक आवास खाली करना मुनासिब नहीं समझा।
विज्ञापन

करीब पखवारा भर पहले डूडा के कर्मचारी फिर अपात्रों से आवास खाली करवाने के लिए गए। इस दौरान लोगों ने उनका घेराव कर लिया। कर्मचारियों ने इसकी जानकारी भी अपने अफसरों को दी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। इससे अपात्रों के हौसले बुलंद हो गए हैं। प्रभारी पीओ गजराज सिंह ने बताया कि कार्य की व्यस्तता के चलते इस ओर ध्यान नहीं दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक-दो दिन में कांशीराम कॉलोनी बधौआ जाकर एक बार फिर अपात्रों को आवास खाली करने की चेतावनी दी जाएगी। इसके बावजूद अगर वह लोग आवास खाली नहीं करते हैं तो पुलिस का सहयोग लेकर आवास खाली कराए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed