फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   DUDA corresponded with SUDA for construction of roads

Farrukhabad News: सड़कों के निर्माण के लिए डूडा ने सूडा को किया पत्राचार

Wed, 19 Jun 2024 01:30 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 19 Jun 2024 01:30 AM IST
विज्ञापन
DUDA corresponded with SUDA for construction of roads
फर्रुखाबाद। जिला नगरीय विकास अभिकरण कार्यालय (डूडा) ने जनपद के शहरी इलाकों में बनने वाली सड़कों व अधूरी पड़ी सड़कों के निर्माण के लिए राज्य परियोजना कार्यालय (सूडा) को पत्र भेजकर बजट की मांग की है। बजट मिलते ही सड़कों का निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन



मुख्यमंत्री नगरीय अल्पविकसित व मलिन बस्ती विकास योजना के तहत शहरी क्षेत्रों में लगभग सात करोड़ से ज्यादा की 84 सड़कें बनाई जानी हैं। इनमें 27 सड़कों का निर्माण कार्य शुरू भी कर दिया गया था, जबकि अगस्त 2023 में करीब 4.70 करोड़ की लागत से 57 सड़कें बनवाने के लिए बजट मंजूर हो गया था। आचार संहिता लगने के कारण यह बजट वापस हो गया।
विज्ञापन

वहीं 27 सड़कों के निर्माण के लिए बची हुई धनराशि न आने से उनका निर्माण कार्य अभी अधूरा पड़ा है। 18 जून के अंक में ‘अमर उजाला’ ने खबर प्रमुखता से प्रकाशित की थी। खबर को संज्ञान मे लेते हुए विभागीय अधिकारियों ने सूडा को पत्र भेजकर बजट की मांग की है। प्रभारी परियोजना अधिकारी अतुल कुमार ने बताया कि 57 सड़कों के लिए आया बजट वित्तीय वर्ष समाप्त होने पर वापस कर दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके दोबारा रिन्युअल करने को पत्राचार कर दिया है। इसके साथ ही अधूरी पड़ी सड़कों के निर्माण के लिए भी बजट की मांग की गई है। बजट मिलते ही सड़कें बनवाना शुरू कराई जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed