{"_id":"61705ee6e2cfc00c9a0487cb","slug":"drunk-officer-beat-up-people-farrukhabad-news-knp6593962109","type":"story","status":"publish","title_hn":"नशे में धुत दरोगा ने रामलीला देखने आए लोगों से की मारपीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नशे में धुत दरोगा ने रामलीला देखने आए लोगों से की मारपीट
विज्ञापन
अमृतपुर। नशे में धुत दरोगा ने रामलीला देखने आए लोगों के साथ गालीगलौज और मारपीट की। डरे सहमे लोग वहां से चले गए। आदर्श रामलीला मंडल के पदाधिकारियों ने दरोगा की करतूत पर बैठककर एसओ से शिकायत की।
अमृतपुर में आदर्श रामलीला मंडल की ओर से रामलीला का मंचन किया जा रहा है। कस्बे में मंगलवार रात को रामलीला का मंचन चल रहा था। क्षेत्र के लोग रामलीला देखने के लिए आए थे। तभी थाने के एक दरोगा नशे की हालत में वहां पहुंचे। दरोगा ने ग्रामीणों के साथ गालीगलौज और मारपीट शुरू कर दी। दरोगा का उग्र रूप देेखकर
भयभीत ग्रामीण वहां से चले गए। इसकी जानकारी रामलीला कमेटी के लोगों को हुई। बुधवार को रामलीला कमेटी के प्रबंधक सुरेश चंद्र पाठक, सुनील अवस्थी, प्रशांत अवस्थी, गोपाल सहित अन्य पदाधिकारियों ने बैठक की। बैठक में दरोगा की करतूत की सभी ने निंदा की। इस मामले में एसओ सुनील कुमार परिहार से थाने जाकर
विज्ञापन
शिकायत की। एसओ ने दरोगा सुरजीत को जांच कर रिपोर्ट देने के आदेेश दिए। एसओ ने जांच के बाद कार्रवाई की रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेजने की बात कही। सीओ अमृतपुर अजेय कुमार शर्मा ने बताया कि वह बाहर हैं। घटना के बारे में लोगों ने जानकारी दी है। मामले में जांच के बाद कार्रवाई होगी।