{"_id":"64da6c700101b2ceff02e02b","slug":"drone-monitoring-of-sensitive-areas-regarding-independence-day-farrukhabad-news-c-222-1-sknp1019-1837-2023-08-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: स्वतंत्रता दिवस को लेकर संवेदनशील इलाकों की ड्रोन से निगरानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: स्वतंत्रता दिवस को लेकर संवेदनशील इलाकों की ड्रोन से निगरानी
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
फर्रुखाबाद। स्वतंत्रता दिवस को लेकर पुलिस संवेदनशील इलाकों में ड्रोन कैमरे से निगरानी कर रही है। रोडवेज बस अड्डे व रेलवे स्टेशन सहित अन्य स्थानों पर पुलिस अलर्ट मोड में है।
स्वतंत्रता दिवस को लेकर एसपी विकास कुमार ने सभी सीओ व थानाध्यक्षों को अपने-अपने क्षेत्र में सतर्कता से ड्यूटी करने के आदेश दिए हैं। संवेदनशील इलाकों पर विशेष नजर रखने के लिए निर्देश हैं। रोडवेज बस अड्डा व रेलवे स्टेशन पर चेकिंग कर संदिग्ध व्यक्ति व सामान की तलाशी लेने का भी आदेश दिया था।
सोमवार को पुलिस ने संवेदनशील इलाकों में ड्राेन कैमरे उड़ाकर गतिविधियों पर नजर रखी। भीड़-भाड़ वाले इलाकों में पुलिस कर्मियों ने चेकिंग अभियान चलाया। सीमावर्ती थाना पुलिस ने अपने क्षेत्र में आने वाले वाहनों की तलाशी ली। पुलिस की चेकिंग से लोगों में कौतूहल की स्थित बनी रही। आरपीएफ व जीआरपी ने स्टेशन पर बोगियों में तलाशी अभियान चलाया।
विज्ञापन
रेलवे स्टेशन के अंदर मिले संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ के बाद उनको जाने दिया गया। सर्किल के सीओ भी शाम को भीड़भाड़ वाले इलाकों में पहुंचे। मॉल, शॉपिग स्टोर व सिनेमाघरों पर भी निगरानी करने के आदेश दिए गए हैं।