{"_id":"66b3f628d4f971847f0dfd74","slug":"drizzle-and-heavy-rain-caused-waterlogging-in-the-city-farrukhabad-news-c-222-1-frk1001-114300-2024-08-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: रिमझिम और तेज बारिश से शहर में हुआ जलभराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: रिमझिम और तेज बारिश से शहर में हुआ जलभराव
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। कभी रिमझिम तो कभी तेज बारिश के चलते मौसम खुशनुमा हो गया। वहीं पूरे दिन हुई बरसात से जलभराव की स्थिति बन गई। नेकपुर के पास रेलवे ट्रैक पर भी पानी भर गया। रेलवे कर्मियों ने तत्परता से पानी को निकालने का प्रबंध किया। बरसात से स्कूलों में भी बच्चों की उपस्थिति कम रही।
बुधवार को सुबह से ही आसमान में बादल छाने लगे। सुबह होते ही बरसात शुरू हो गई। स्कूल के समय पर शुरू हुई बरसात से अधिकतर बच्चे स्कूल नहीं पहुंच सके। वहीं कुछ भीगते हुए पहुंचे। शहर में रुक-रुक कर धीमी और तेज गति से हुई बरसात ने निचले इलाकों में जलभराव की स्थिति बना दी। नेकपुर ओवरब्रिज के नीचे रेलवे ट्रैक पर पानी भर गया। जानकारी होने पर पहुंचे कर्मचारियों ने मशक्कत कर पानी निकालने का प्रबंध किया।
वरिष्ठ सहायक मंडल इंंजीनियर लोकेश कुमार ने रेलवे ट्रैक पर हो रहे जलभराव के संबंध में जिलाधिकारी डाॅ. वीके सिंह से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि नगरपालिका प्रशासन की बेरुखी के कारण ही ट्रैक पर जलभराव हो रहा है। पुल नीचा होने के कारण यहां पर रेलवे लाइन केा नीचा किया गया है। सड़क से पार पानी निकालने को पाइप डालकर अथवा चेंबर बनवाकर समस्या का समाधान किया जा सकता है। जिलाधिकारी ने ट्रैक पर जलभराव रोकने के लिए कार्रवाई करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
वहीं भोलेपुर, नेकपुर, तलैया मोहल्ला, नुनहाई, दिल्ली ख्याली कूंचा, गंगानगर आदि मोहल्लों में जलभराव से लोगों को गंदे पानी से होकर गुजरना पड़ा। लोगों ने नगरपालिका से नाला सफाई कराकर जलभराव से निजात दिलाने की मांग की।