फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Driver injured in accident dies during treatment

Farrukhabad News: दुर्घटना में घायल चालक की इलाज के दौरान मौत

Tue, 07 May 2024 12:00 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद Updated Tue, 07 May 2024 12:00 AM IST
विज्ञापन
Driver injured in accident dies during treatment
फर्रुखाबाद। उन्नाव में हुई दुर्घटना में घायल ट्रक ड्राइवर की इलाज के दौरान मौत हो गई। परिजन बेहाल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल कर शव का पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन

मऊदरवाजा थाना क्षेत्र के गांव रायपुर निवासी सुखेंद्र(25) ट्रक चलाकर परिवार का भरण-पोषण करता था। उसकी शादी नहीं हुई थी। सुखेंद्र चार मई को दिल्ली से गुवाहाटी के लिए ट्रक लेकर निकला था। जनपद उन्नाव हसनगंज थाना क्षेत्र में दूसरे ट्रक से सीधी भिड़ंत हो गई। पुलिस ने उसको सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। सूचना पर परिजन उन्नाव पहुंचे।
विज्ञापन

सुखेंद्र को रविवार को फर्रुखाबाद ले आए। परिजन सुखेंद्र को प्राइवेट अस्पताल ले गए। वहां सुखेंद्र की मौत हो गई। मां सुनीता देवी, बहन मंजू, रोहिणी, दीवांशी, प्रिया व भाई कश्मीर का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। परिजनों ने सोमवार को पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसओ अमित गंगवार ने बताया कि उन्नाव में ट्रक ड्राइवर दुर्घटना में घायल हो गया था। यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed