फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   doodh,crem,pesti ke namune bhare

दूध, क्रीम, पेस्टी समेत छह नमूने भरे

Tue, 24 Dec 2019 11:03 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 24 Dec 2019 11:03 PM IST
विज्ञापन
doodh,crem,pesti ke namune bhare
फर्रुखाबाद। अभिहित अधिकारी के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने शहर व मोहम्मदाबाद में खाद्य पदार्थों के नमूने भरने को अभियान चलाया। टीम ने दूध, क्रीम, पेस्ट्री समेत छह खाद्य पदार्थों के नमूने भरे। लालगेट के पास शिविर लगाकर दुकानदारों के खाद्य सुरक्षा के तहत पंजीकरण कराने को फार्म भरवाए गए।
विज्ञापन

खाद्य सुरक्षा अधिकारी विमल कुमार और आशीष कुमार वर्मा ने मंगलवार को संकिसा रोड मोहम्मदाबाद में लालाराम की दुकान से मिश्रित दूध, सिरौली के पास दुकानदार विक्रम सिंह यादव की दुकान से भैंस के दूध, बेवर रोड वाहिदपुर से उमेश सिंह की दुकान से ब्रेड का नमूना लिया। टिमऊआ चौराहा से नरेंद्र सिंह की दुकान से क्रीम, खिमसेपुर से अमर पाल की दुकान से ब्रांड तीन इक्का जीरा और क्रिश्चियन इंटर कालेज बढ़पुर के पास से संदीप छाबड़ा की बेकरी बेकरी से पेस्ट्री का नमूना लिया। यह सभी नमूने जांच को खाद्य विश्लेषण प्रयोगशाला में भेजे जाएंगे। इसके बाद खाद्य सुरक्षा का लाइसेंस बनवाने को लालगेट के पास शिविर लगाया गया। इसमें करीब 42 दुकानदारों ने खाद्य सामग्री बिक्री को लाइसेंस बनवाने के लिए आवेदन पत्र भरकर जमा किए। खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने दुकानदारों को साफ-सफाई एवं सुरक्षित आहार बेचने के बारे में जागरूक किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed