फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   DM gets angry after seeing dirt in the city, instructs EO

ीएम को शहर में मिली गंदगी, ईओ को लगाई फटकार

Sun, 19 Jul 2020 06:09 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jul 2020 06:09 PM IST
विज्ञापन
DM gets angry after seeing dirt in the city, instructs EO
मोहल्ला नवाब दिलावरजंग में दुकान खुली होने की जानकारी पर पहुंचे पुलिस कर्मी। - फोटो : FARRUKHABAD
शहर में गंदगी देख भड़के डीएम, ईओ को हिदायत
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। जिलाधिकारी और एडीएम ने शहर के कई मोहल्लों में रविवार को सफाई व्यवस्था का जायजा लिया। उन्हें कांशीराम कालोनी, पांचालघाट और लिंजीगंज के हालात बेहद खराब मिले। इस पर पालिका ईओ रवेंद्र कुमार को हिदायत दी। कहा कि सफाई में तेजी से सुधार करवाएं। डीपीआरओ से सामंजस्य बनाकर काम करें।
डीएम मानवेंद्र सिंह और एडीएम विवेक श्रीवास्तव रविवार दोपहर अचानक हैवतपुर गढ़िया स्थित कांशीराम कालोनी पहुंचे। उन्हें झाड़ियां कटी मिलीं, मगर गंदगी का साम्राज्य था। इस पर ईओ से नाराजगी जताई। कहा कि एक सप्ताह में गैंग लगाकर साफ करें। ईओ, डीपीआरओ सामंजस्य से वन विभाग से बात करके कालोनी के बाहर फल और फूलदार पौधे लगवाएं।
विज्ञापन

डीएम वहां से मोहल्ला लिंजीगंज पहुंचे। यहां पता चला कि सफाई कर्मी कूड़ा नाली में ही डाल देते हैं। ईओ को निर्देश दिए कि अब कूड़ा नालियों में नहीं पड़ना चाहिए। उसे तुरंत उठाया जाए। कादरीगेट से पांचालघाट तक भी हालात बेहद खराब मिले। नालियां चोक और जलभराव दिखा।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीपीआरओ को निर्देश दिए कि तुरंत पर्याप्त सफाई कर्मी लगाकर बेहतर सफाई और जलभराव खत्म कराएं। पांचालघाट पर गंदगी मिलने पर डीएम ने डीपीआरओ को तुरंत सफाई कराने को कहा।
मोबाइल की दुकान खुली देख कार्रवाई के निर्देश
फर्रुखाबाद। शहर की सफाई व्यवस्था देखने के दौरान डीएम पलरिया से दिलावरगंज की ओर गए, तो एक मोबाइल की दुकान खुली देखी। उन्होंने तुरंत ही स्थानीय पुलिस को निर्देश दिए कि दुकानदार पर कार्रवाई करें। उधर, तिकोना चौकी से चंद कदम तहसील की तरफ एक जनरल स्टोर हर रोज रात 11 बजे तक खुला रहता है। इस दुकान पर फास्ट फूड की व्यवस्था भी शुरू हो गई है। पुलिस इस तरफ से आंखें मूंदे है।

शहर में दिन भर चला सफाई अभियान
फर्रुखाबाद। शहर के मुख्यमार्गों पर रविवार को भी नगर पालिका की ओर से टीमें बनाकर सफाई अभियान चलाया गया। एक टीम ने रोडवेज बस स्टैंड से आवास विकास तक सड़क के दोनों ओर काम किया। दूसरी टीम ने चौक से रेलवे स्टेशन की तरफ काफी दूर तक नालियां साफ कर दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed