फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Dip into the pool boy's death

तालाब में डूबकर बालक की मौत

Sat, 25 Jun 2016 12:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो फ़र्रुख़ाबाद
अमर उजाला ब्यूरो फ़र्रुख़ाबाद Updated Sat, 25 Jun 2016 12:04 AM IST
विज्ञापन
Dip into the pool boy's death
मृत्‍यु - फोटो : फाइल फोटो
थाना क्षेत्र के गांव सितवनपुर पिथू निवासी अनिल कुमार सिंह का बेटा ऋषि कपूर (8) गुरुवार की शाम बच्चों के साथ खेलने के लिए घर से निकला था। जब वह देर शाम तक घर नहीं पहुंचा तो परिवार के लोग उसकी खोजबीन करने में जुट गए। अनिल और उसके परिवार वालों के अलावा गांव के लोग भी बालक को खोज रहे थे।
विज्ञापन


इस बीच परिवार के लोग घर से कुछ दूरी पर स्थित तालाब के पास जा पहुंचे। यहां पर लोगों ने टार्च की रोशनी तालाब के चारों ओर मारी। इस दौरान ऋषि कपूर का शव तालाब में उतराता हुआ दिखाई दिया। शव को देखकर परिजनों में कोहराम मच गया। परिवार के लोगों ने शव को बाहर निकाला और घर ले आए। शुक्रवार को शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन


परिजनों ने बताया कि बालक गांव के ही प्राथमिक विद्यालय में कक्षा 2 में पढ़ता था। पिता का कहना था कि खेलते समय पुत्र तालाब में गिर गया होगा। ऋषि कपूर उसके पांच बेटों में सबसे छोटा था। उसके दो बेटियां भी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed