फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Digging work started for construction of drain on railway road

Farrukhabad News: रेलवे रोड पर नाला निर्माण के लिए खोदाई का काम शुरू

Sun, 17 Sep 2023 12:02 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद Updated Sun, 17 Sep 2023 12:02 AM IST
विज्ञापन
Digging work started for construction of drain on railway road
फर्रुखाबाद। एक साल बीतने के बाद रेलवे रोड का अधूरा पड़ा नाला निर्माण फिर से शुरू हो गया। शनिवार को जेसीबी से खोदाई का काम शुरू करवा दिया गया है। सिटी मजिस्ट्रेट की सक्रियता के बाद काम में तेजी आई है। नापजोख में चिह्नित प्रतिष्ठानों को यदि लोगों ने खुद नहीं तोड़ा, तो सोमवार से बुल्डोजर चलेगा।
विज्ञापन

रेलवे रोड को मॉडल बनाने के नाम पर करीब सवा साल पहले तोड़ा गया था। इसके बाद नगर पालिका ने काम में तेजी नहीं लाई। चौक से रेलवे स्टेशन तक सड़क के दोनों ओर करीब 50 लाख रुपये में बनने वाले नाले का काम भी पूरा नहीं हो सका। इससे व्यापारियों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। व्यापार मंडल के विरोध प्रदर्शन व पुतला दहन के बाद हरकत में आए सिटी मजिस्ट्रेट सतीश चंद्र ने मौका मुआयना कर नापजोख की। कई दुकानदारों ने अभी तक अतिक्रमण को नहीं तोड़ा। सिटी मजिस्ट्रेट ने दुकानदारों को रविवार तक तोड़ लेने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि वह सोमवार से बुल्जोडर से तुड़वा देंगे। सिटी मजिस्ट्रेट की पहल पर नगर पालिका के ठेकेदारों ने शनिवार को नाला निर्माण कराने के लिए खोदाई का काम शुरू करवा दिया। दोबारा तोड़फोड़ शुरू होने की आशंका से दुकानदारों में दहशत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed