फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Diarrhea and sugar patients increased in health fair

Farrukhabad News: आरोग्य मेले में डायरिया व शुगर के मरीज बढ़े

Mon, 01 Apr 2024 06:07 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 01 Apr 2024 06:07 AM IST
विज्ञापन
Diarrhea and sugar patients increased in health fair
फर्रुखाबाद। होली के त्योहार व मौसम में बदलाव के चलते रविवार को सीएचसी व पीएचसी पर लगे आरोग्य मेले में डायरिया व शुगर के मरीजों की संख्या अधिक रही। कई पीएचसी पर एलटी न होने से मरीजों की जांच नहीं हो सकी। अस्पतालों में आचार संहिता का उल्लंघन भी दिखा।
विज्ञापन


पीएचसी भोलेपुर में डॉ.श्वेता सिंह ने आरोग्य मेले में 45 मरीज देखे। इनमें कई मरीज डायरिया से पीड़ित थे। एलटी विनय कुमार ने जांच की तो छह मरीजों की शुगर बढ़ी हुई निकली। फार्मासिस्ट अखिलेश ने दवाई वितरित की। डॉ.श्वेता सिंह ने बताया कि मौसम में बदलाव के साथ होली पर तली हुए पदार्थ खाने, गुझिया व मीठे पकवान खाने से भी डायरिया व शुगर के मरीज बढ़े हैं।
विज्ञापन

नगरीय पीएचसी नौलक्खा में फोटो वाला लगा बैनर आचार संहिता की धज्जियां उड़ा रहा था। डॉ.नूरुल हुदा ने 15 मरीज देखे। एलटी न होने से जांच नहीं हो सकी। पीएचसी आईटीआई में दोपहर को डॉ.आकांक्षा सक्सेना मौजूद नहीं थीं। फार्मासिस्ट ने मरीज देखकर दवा दी। यहां भी एलटी न होने से जांच नहीं हो सकी। पीएचसी नवदिया में भी एलटी न होने से मरीज बिना जांच के ही लौटे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बढ़पुर ब्लॉक की पीएचसी रमन्ना गुलजार बाग में डॉक्टर गए ही नहीं। फार्मासिस्ट अरविंद यादव ने 30 मरीज देखकर दवा दी। अधिकांश मरीज खांसी, जुकाम, बुखार के थे। एलटी न होने से किसी की भी जांच नहीं हो सकी। जनपद में कुल 1250 मरीजों को उपचार दिया गया।

सीएमओ डॉ.अवनींद्र कुमार ने बताया कि बैनर-पोस्टर हटवाने के आदेश दिए थे। जिन अस्पतालों में बैनर लगे हैं, उनके प्रभारियों से जवाब मांगा जाएगा। व्यवस्थाएं भी ठीक कराई जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed