{"_id":"603259c58ebc3ee8f36f541e","slug":"departed-after-saluting-vijay-torch-farrukhabad-news-knp613168449","type":"story","status":"publish","title_hn":"विजय मशाल को सलामी देकर सुरक्षा में किया गया रवाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विजय मशाल को सलामी देकर सुरक्षा में किया गया रवाना
विज्ञापन
फतेहगढ़ स्थित सिखलाइट रेजिमेंटल के क्वाटर गार्ड में विजय मशाल पर पुष्प अर्पित करते कर्नल एसके प?
- फोटो : FARRUKHABAD
विजय मशाल को सलामी देकर किया रवाना
फर्रुखाबाद। सिखलाइट रेजिमेंटल सेंटर के शहीद स्थल पर स्थापित विजय मशाल को कार्यवाहक कमांडेंट सहित सैन्य अधिकारियों ने सलामी दी। कड़ी सुरक्षा में विजय मशाल को बक्शी का तालाब के लिए रवाना किया गया। इस दौरान भारत माता के जयकारे लगाए गए।
1971 में भारत की पाकिस्तान पर विजय के 50 वर्ष पूरे होने पर सेना के शौर्य व बलिदान का रविवार को बखान किया गया। छावनी स्थित सिखलाइट रेजिमेंटल सेंटर पर शुक्रवार को विजय मशाल स्थापित की गई थी। रविवार को कार्यवाहक कमांडर कर्नल इंद्रजीत सिंह, कर्नल संदीप कुमार पांडेय सहित अन्य सैन्य अधिकारियों व जवानों ने विजय मशाल को सलामी देकर शहीदों को नमन किया।
इसके बाद कड़ी सुरक्षा में विजय मशाल को बक्शी का तालाब वायु सेना लखनऊ के लिए रवाना किया गया। इस दौरान सड़क के दोनों ओर खड़े सैनिक भारत माता के जयकारे लगा रहे थे।