{"_id":"661ec5c5a1590d08100f2d0f","slug":"demand-to-end-three-cases-filed-against-officials-farrukhabad-news-c-222-1-sknp1019-110454-2024-04-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: पदाधिकारियों के खिलाफ दर्ज तीन मुकदमे खत्म करने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: पदाधिकारियों के खिलाफ दर्ज तीन मुकदमे खत्म करने की मांग
Wed, 17 Apr 2024 12:09 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
Updated Wed, 17 Apr 2024 12:09 AM IST
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। भाकियू प्रदेश महासचिव ने एसपी से मुलाकात कर पदाधिकारियों के खिलाफ राजेपुर थाने में दर्ज तीन मुकदमे खत्म करने की मांग की है। एसपी ने इस प्रकरण में निष्पक्ष कार्रवाई करने का भरोसा दिया।
राजेपुर थाना के गांव कमालउद्दीनपुर निवासी भाकियू के ब्लाॅक सचिव रामनारायण पांडेय की जमीन पर 10 अप्रैल को तहसीलदार कानूनगो, लेखपाल व प्रधान रीतू पाठक, पति सुधांशु पाठक ने आरआरसी बनाने का काम शुरू किया। विरोध करने पर रामनारायण पांडेय के साथ मारपीट की गई। इससे परेशान होकर रामनारायण ने जहर खा लिया था। हालत खराब होने पर रामनारायण को कानपुर रेफर कर दिया गया था।
भाकियू के प्रदर्शन करने के बाद पुलिस नीता पांडेय की तहरीर बदलवाकर सरकारी कर्मचारियों के नाम निकलवाकर मुकदमा दर्ज कर लिया। उसी दिन भाकियू नेताओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया। वहीं, लेखपाल ने रामनारायण पांडेय व उनके परिजनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया। फर्जी मुकदमे दर्ज कराए जाने पर राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत को जानकारी दी गई है। उनके निर्देश पर मंगलवार को प्रमुख महासचिव विजेंद्र सिंह यादव को यहां भेजा गया।
विज्ञापन
प्रदेश महासचिव के साथ प्रांतीय नेता प्रभाकांत मिश्रा, प्रदेश सचिव तिलक सिंह, मैनपुरी जिलाध्यक्ष रूपेश शाक्य, इटावा जिलाध्यक्ष संदीप यादव, कन्नौज जिलाध्यक्ष शमीम सिद्दीकी, जिलाध्यक्ष अरविंद राजपूत, अजय कटियार ने एसपी विकास कुमार से मुलाकात की। भाकियू नेताओं ने एसपी से मांग करते हुए कहा कि राजेपुर में दर्ज तीन मुकदमे खत्म किए जाएं। तीनों मुकदमे फर्जी तरीके से दर्ज किए गए हैं। जबकि रीना पांडेय की तहरीर पर पुलिस मुकदमा दर्ज कर लेती तो धरना प्रदर्शन नहीं करना पड़ता। एसपी ने इस मामले में जांच के बाद निष्पक्ष कार्रवाई का भरोसा दिया। जिलाध्यक्ष अरविंद शाक्य ने बताया कि एसपी विकास कुमार से मुलाकात सकारात्मक रही।