{"_id":"5fbbe5a68ebc3e9bdb0e47d2","slug":"degree-college-opened-fear-of-corona-farrukhabad-news-knp5958592104","type":"story","status":"publish","title_hn":"डिग्री कालेज खुले,पहले दिन छात्र-छात्राओं की संख्या रही कम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डिग्री कालेज खुले,पहले दिन छात्र-छात्राओं की संख्या रही कम
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। कोरोना संक्रमण को लेकर बंद चल रहे डिग्री कालेज शासन के आदेश पर सोमवार से खुल गए हैं। बावजूद इसके कोरोना के खौफ का असर साफ दिखाई दिया। शिक्षण कार्य के पहले दिन काफी कम संख्या में ही छात्र-छात्राएं कालेज पहुंचे। गेट पर थर्मल स्क्रीनिंग व हाथ सैनिटाइज कराकर प्रवेश दिया गया।
कमरों में दो गज की दूरी के आधार पर छात्र-छात्राओं को बैठाया गया। ये बात अलग गै कि सात माह बाद कालेज खुलने पर छात्र-छात्राएं खुश दिखे। 24 मार्च को कोरोना संक्रमण को लेकर हुए लॉकडाउन से प्राइमरी से लेकर डिग्री कालेज तक बंद कर दिए गए थे।
अब अनलॉक पर धीरे-धीरे विद्यालयों को खोला जा रहा है। माध्यमिक शिक्षा विभाग के कक्षा 9 से 12 तक के विद्यार्थियों का शिक्षण कार्य शुरू कराने के बाद अब सोमवार से डिग्री कालेज भी खोल दिए गए हैं।
विज्ञापन
पहले दिन कालेजों में छात्र-छात्राओं की संख्या कम रही। डीएन कालेज फतेहगढ़ के प्राचार्य डा. मुकेश राठौर ने बताया कि पहले दिन छात्र-छात्राओं की संख्या कम रही। कालेज परिसर को सैनिटाइज कराया गया था। गेट पर छात्र-छात्राओं के हाथ सैनिटाइज कर थर्मल स्क्रीनिंग के बाद प्रवेश दिया गया। कमरों में दूर-दूर बैैठाकर शिक्षण कार्य कराया गया।
एलवाई डिग्री कॉलेज कायमगंज के प्राचार्य डॉ. दुर्गाप्रसाद राय ने बताया कि कोविड-19 नियमों का पालन कर कालेज खोलकर शिक्षण कार्य शुरू कराया गया है। जो छात्र-छात्राएं मास्क पहन कर नहीं आए थे उनको मास्क दिया गया। आरपी डिग्री कालेज कमालगंज के प्राचार्य डॉ. बलवीर सिंह ने बताया कि कालेज में छात्र-छात्राओं की संख्या कम है। कोविड-19 के नियमों का पालन कर शिक्षण कार्य कराया जा रहा है।